इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग 'चेंजिंग रूम', माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा

वैभव सूर्यवंशी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि वह इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान अलग 'चेंजिंग रूम' का इस्तेमाल करेंगे.

Jun 24, 2026 - 20:29
 0  16
इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग 'चेंजिंग रूम', माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा

वैभव सूर्यवंशी को यूके दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. आयरलैंड दौरे पर 2 टी20 होंगे, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी. इसके बाद 01 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज के दौरान सभी वेन्यू पर वैभव का चेंजिंग रूम अलग होगा, जिसमें उनके माता-पिता साथ होंगे. 

इंग्लैंड टी20 सीरीज आईसीसी इवेंट है, जिसमें काउंसिल के साथ-साथ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के भी सुरक्षा नियम लागू होंगे. The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही काउंसिल अंडर-16 खिलाड़ियों को वयस्क (Adult) चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने का इजाजत नहीं देते हैं. सीरीज के दौरान इस्तेमाल होने वाले सभी वेन्यू पर वैभव अलग सुविधाओं का इस्तेमाल करेंगे. इस दौरान उनके माता-पिता के भी साथ रहने की उम्मीद है. 

बता दें कि वैभव को मैच के दौरान और बाकी बातचीत के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत होगी. उन पर सिर्फ मैच से पहले और मैच के बाद कपड़े बदलने के दौरान पाबंदी लगेगी. 

इंग्लैंड में साधारण बात 

इंग्लैंड में खेले होने वाले खेलों के दौरान यह साधारण बात है. उदाहरण के लिए, आर्सेनल के मैक्स डाउमैन ने पिछले सीजन दिसंबर में 16 साल के होने तक अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल किया था. 

हालांकि भारत में ऐसा कोई नियम नहीं है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के 2 सीजन खेल चुके वैभव ने टूर्नामेंट के दौरान उसी ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल किया था, जिसमें बाकी वयस्क खिलाड़ी थे. 

वैभव बना सकते हैं सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड 

शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 के दौरान वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. दिग्गज तेंदुलकर ने भारत के लिए 16 साल और 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 

साभार