उत्तराखंड में UCC लागू करने के लिए राज्य सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुला सकती है. UCC लागू करने के लिए बनाई गई समिति ने ड्रॉफ्ट का काम पूरा कर लिया है और अब इसे जल्द सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप सकती है.
उत्तराखंड में UCC लागू करने के लिए राज्य सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुला सकती है. UCC लागू करने के लिए बनाई गई समिति ने ड्रॉफ्ट का काम पूरा कर लिया है और अब इसे जल्द सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंप सकती है.
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) जल्द लागू हो सकता है. अगले कुछ दिनों में ड्राफ्ट कमेटी मुख्यमंत्री को पुष्कर सिंह धामी को UCC का ड्राफ्ट सौंप सकती है, फिर इसको जल्द ही कैबिनेट से पास कराया जाएगा. UCC ड्राफ्ट कैबिनेट से पास होने के बाद इसे विधानसभा में रखा जाएगा. कैबिनेट से पास विधेयक जल्द ही पास करने के लिए उत्तराखंड सरकार जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है.
उत्तराखंड में UCC लागू करने के लिए राज्य सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुला सकती है. धामी सरकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्राफ्ट में लिव इन रिलेशनशिप के पंजीकरण का प्रावधान होगा. पूरा ड्राफ्ट महिला केंद्रित होगा. बहू विवाह प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगेगी. बता दें कि UCC को लागू करने के लिए 27 मई 2022 को समिति गठित की गई थी. समिति का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया.
एक्सपर्ट कमेटी ड्राफ्ट को लेकर 20 जून को ही काम पूरा चुकी है. इसके बाद कुछ और बिंदुओं पर अध्ययन किया गया. ऐसे दिवाली के बाद अगले 10 से 12 दिनों के भीतर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. विधानसभा के विशेष सत्र में UCC और आंदोलनकारियों के क्षेतिज आरक्षण का मामला उठाया जाएगा.
साभार