कक्षा 5वीं-8वीं घोषित हुआ रिजल्ट, एमपी के ये तीन जिले टॉप पर; ऐसे चेक करें परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम आ गया है. 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% विद्यार्थी पास हुए हैं. सरकारी स्कूलों का रिजल्ट निजी स्कूलों से बेहतर रहा है.
मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम बुधवार दोपहर को आ गया है. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट घोषित किया है. कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत और 8वीं में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण (पास) हुआ हैं. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 3 प्रतिशत 3 बेहतर परिणाम आया है. छात्र rskmp.in पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों ने अच्छा परफॉर्म किया है. सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है. इसके अलावा शहर से अच्छा ग्रामीण स्कूलों के बच्चों का भी परिणाम रहा है
सबसे ज्यादा जिलों के विद्यार्थी हुए पास
कक्षा 5वीं में मध्य प्रदेश के तीन जिलों नरसिंहपुर (99.70 प्रतिशत) बालाघाट (99.30 प्रतिशत) और डिंडोरी (99.29 प्रतिशत) का बेहतर रिजल्ट आया है. यहां सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. वहीं, कक्षा-8 की बात करें तो नरसिंहपुर (99.38), डिंडोरी (98.74 और बालाघाट 98.71 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है.
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा.
वहां कक्षा 5वीं या 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल नंबर या समग्र आइडी दर्ज करें. साथ में captcha code भरना होगा.
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
कक्षा-10 और 12 का भी आने वाला है रिजल्ट
MP Board 10th-12th Result 2026 Date: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा (Madhya Prasdesh Board Result 2026) के छात्र-छात्राओं को जल्दी ही अपने परिणाम का पता चल जाएगा. सूत्रों के अनुसार, दोनों कक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आएगा. प्रश्नोत्तर का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा होने की संभावना है. पिछले साल की तुलना में सरकार ने रिजल्ट की प्रक्रिया तेज की है.
साभार