कनाडा में स्थापित हुई उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची 51 फीट ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा, टोरंटो में गूंजा जयश्रीराम
कनाडा में उत्तर अमेरिका की सबसे ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना हुई है। इसके साथ ही जयश्रीराम के जयकारों की गूंज से पूरा शहर ऊर्जावान हो रहा है। इसकी ऊंचाई आधार को छोड़कर 51फीट है।
टोरंटोः कनाडा में के मिसीसॉगा शहर में प्रभु श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची राम प्रतिमा है। इससे हिंदू श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मिसीसॉगा शहर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। आधार से उसकी ऊंचाई 51 फीट से भी ज्यादा ऊंची हो सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही कनाडा जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
???????? Toronto, Canada:
The ???????????????????????????? idol of Lord Ram in North America has been inaugurated in Mississauga! ????
???? 51-feet tall idol, rising over 70 feet including the pedestal —
a ???????????????????????????????? symbol of faith and heritage.
???? The Hindu Heritage Centre also plans to crown… pic.twitter.com/TmcpkanqFn — Modified Hindu ???????? | राष्ट्र प्रथम (@Modified_Hindu9) August 4, 2025
हिंदुओं की आस्था का बड़ा प्रतीक
यह प्रतिमा ओंटारियो के हिंदू हेरिटेज सेंटर में स्थापित है। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका में हिंदुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गई है। कनाडा में भारतीय प्रवासी समुदायों के लिए श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस प्रतिमा का अनावरण रविवार को ओंटारियो के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर में किया गया। यह प्रतिमा फाइबरग्लास से बनी हुई है। यह मूर्ति अब ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में स्थापित हो गई है।
हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
इस उद्घाटन समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके साथ कई प्रमुख राजनेता भी उपस्थित थे। इनमें महिलाएं और कनाडा की मंत्री रेची वल्डेज़, ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष शफकत अली, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल थे। हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे।
मेक कनाडा ग्रेट अगेन
कनाडा में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के बाद लोगों ने मेक कनाडा ग्रेट अगेन का नारा दिया। वहीं एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, "अयोध्या से ओंटारियो तक, श्रीराम का नाम सीमाओं से परे गूंज रहा है। यह केवल एक मूर्ति नहीं है, यह आस्था और पहचान का ऐसा प्रतीक है जो पूरी दुनिया में ऊंचा खड़ा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, "टोरंटो, कनाडा: भगवान श्रीराम की सबसे ऊँची मूर्ति अब मिसिसॉगा में स्थापित हो चुकी है। यह वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। एक ऐसे देश में जहां हिंदुओं को कट्टर खालिस्तानी तत्वों से बढ़ती दुश्मनी का सामना करना पड़ा है, यह मूर्ति केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धैर्य, शांति और अस्तित्व का भी प्रतीक है। सनातन धर्म ऊंचा खड़ा है। अन्य लोगों ने लिखा "चलो कनाडा को फिर से महान बनाते हैं। "भव्य और सुंदर!"
साभार