कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिनों के लिए बंद, अभिजीत दिपके करने वाले थे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को इसी पार्क में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

Oct 15, 2026 - 20:32
 0  3
कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिनों के लिए बंद, अभिजीत दिपके करने वाले थे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से दिल्ली में पदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी किया है और शुक्रवार 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने की अपील की है। उन्होंने इस प्रदर्शन का नाम- 'लहरा दो तिरंगा' रखा है। हालांकि, इस प्रदर्शन से पहले ही गुरुवार को सूचना जारी की गई है कि दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद कर दिया गया है। ये फैसला भिजीत दिपके के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

प्रशासनिक कारणों का हवाला

दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को बंद किए जाने को लेकर नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल के निदेशक की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है- "प्रशासनिक कारणों से, 16 अक्टूबर 2026 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क आम जनता के लिए बंद रहेगा।"

दिल्ली पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार 16 अक्टूबर की शाम CJP की तिरंगा यात्रा की घोषणा से पहले एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि, NDMC ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के मद्देनजर सेंट्रल पार्क के पास पर्याप्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है।

हर संभव कदम उठाएंगे- दिल्ली पुलिस

आपको बता दें कि CJP के प्रदर्शन के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई भी हुई है। कनॉट प्लेस स्ट्रीट वेंडर्स ने ये याचिका दायर की थी और प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को भरोसा दिया है कि वे पूरी तरह तैयार हैं और शुक्रवार को होने वाले CJP के प्रदर्शन और अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। इसके बाद हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के बयान को रिकॉर्ड पर लिया और कल के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई।

साभार