केजरीवाल अगर हो गए गिरफ्तार तो कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री? इन 4 चेहरों पर सबकी नजर
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अगर वे अरेस्ट हुए तो दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा. फिलहाल 4 नाम ऐसे हैं, जिनमें से किसी एक के सीएम बनने की संभावना जताई जा रही है.
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ईडी की टीम फिलहाल सर्च वारंट लेकर उनके सरकारी आवास पर पहुंची हुई है. अगर वह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेती है तो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. यह सवाल सबके मन में घूम रहा है. फिलहाल पार्टी में 4 चेहरे हैं, जिनमें से किसी एक को केजरीवाल के जेल जाने पर सीएम बनाया जा सकता है. आइए हम आपको उन चार नामों के बारे में बताते हैं.
शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में केजरीवाल के बाद अगला सीएम बनने के लिए जिन चार नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें सबसे ऊपर नाम शहरी विकास और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का है. वे आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से संगठन और केजरीवाल से जुड़े हुए हैं. वे पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं और संगठन या सरकार की ओर से वही मीडिया के सामने पक्ष प्रस्तुत करते हैं. अपनी स्वच्छ छवि और सामान्य लाइफस्टाइल की वजह से पार्टी में उनकी लोकप्रियता है. केजरीवाल के जेल जाने पर पार्टी उन्हें सीएम बना सकती है.
शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना
शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना भी पार्टी की संस्थापक सदस्य और सीएम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं. पार्टी की कोर टीम का वे अहम हिस्सा हैं. दिल्ली में शिक्षा- स्वास्थ्य को सुधारने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है. वे पहली बार 2020 में विधायक बनी. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर शिक्षा विभाग सौंपा. माना जा रहा है कि केजरीवाल अगर गिरफ्तार होते हैं तो पार्टी की ओर से आतिशी को भी सीएम बनाया जा सकता है.
श्रम विकास मंत्री गोपाल राय
श्रम विकास मंत्री गोपाल राय पार्टी की स्थापना से पहले ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं. दोनों ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ आम जनता के मुद्दों को लेकर काफी आंदोलन किए. केजरीवाल के साथ उनकी ट्यूनिंग भी बढ़िया है. यह केजरीवाल का उन पर भरोसा ही है कि वे न केवल पिछले 10 साल से सरकार में मंत्री बने हुए हैं बल्कि पिछले कई वर्षों से AAP के दिल्ली संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. वे भी दिल्ली के अगले सीएम बन सकते हैं.
साभार