क्यों चांद पर इतना पैसा खर्च करती हैं स्पेस एजेंसियां, इससे क्या होता है फायदा?

स्पेस एजेंसियां चांद पर पानी, हीलियम-3 जैसे ऊर्जा स्रोतों और सस्ते रॉकेट लॉन्चिंग बेस की वजह से भारी निवेश कर रही हैं. यह भविष्य में मंगल मिशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार बनेगा.

Sep 9, 2026 - 17:08
 0  14
क्यों चांद पर इतना पैसा खर्च करती हैं स्पेस एजेंसियां, इससे क्या होता है फायदा?

दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां इन दिनों चांद पर अरबों डॉलर पानी की तरह बहा रही हैं. पहली नजर में यह आम लोगों को पैसों की बर्बादी लग सकता है, लेकिन इसके पीछे गहरी वैज्ञानिक और आर्थिक वजहें छिपी हैं. चांद केवल एक बेजान उपग्रह नहीं, बल्कि भविष्य के संसाधनों का खजाना और अंतरिक्ष विज्ञान की नई कुंजी बन चुका है. वहां पानी की खोज, बेशकीमती खनिज और मंगल ग्रह तक पहुंचने की योजनाएं जुड़ी हैं. इस वजह से अमेरिका, चीन और भारत समेत दुनिया के कई बड़े देश चंद्र मिशन पर अरबों रुपये खर्चा कर रहे हैं.

चांद की सतह पर कई ऐसे कीमती संसाधन मौजूद हैं, जो धरती पर तेजी से खत्म हो रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां हीलियम-3 भारी मात्रा में उपलब्ध है, जो भविष्य में बिना प्रदूषण के असीमित बिजली पैदा करने के काम आ सकता है.

साभार