जगदीप धनखड़ से फिर खफा I.N.D.I.A. गुट, 4 महीने बाद फिर लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

धनखड़ के राज्यसभा में कार्यवाही के संचालन को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियां नाराज हैं उन्होंने पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (एसपी) और इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियां इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के अपने फैसले में एकजुट हैं.

Dec 9, 2024 - 17:24
 0  13
जगदीप धनखड़ से फिर खफा I.N.D.I.A. गुट, 4 महीने बाद फिर लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा और राज्यसभा दोनों में हर रोज हंगामे की वजह से कामकाज ठप हो रहा है. किसी ना किसी मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी इंडिया गठबंधन की पार्टियों में वार-पलटवार हो रहे हैं. इस बीच इंडिया गठबंधन संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) के तहत राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. इस प्रस्ताव पर अब तक इंडिया गठबंधन के 70 सांसद दस्तखत कर चुके हैं. 

दरअसल धनखड़ के राज्यसभा में कार्यवाही के संचालन को लेकर इंडिया गठबंधन की पार्टियां नाराज हैं उन्होंने पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (एसपी) और इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियां इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के अपने फैसले में एकजुट हैं. सभापति ने मंगलवार को 10.30 बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है. 

साभार