जम्मू-कश्मीर बैंक में अपरेंटिस पदों पर होनी हैं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

जम्मू-कश्मीर बैंक में अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

May 24, 2024 - 16:25
 0  11
जम्मू-कश्मीर बैंक में अपरेंटिस पदों पर होनी हैं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

जम्मू और कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) में वैकेंसी निकली है. बैंक ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं. इस भर्ती के जरिए अपरेंटिस की 276 रिक्तियों को भरा जाएगा. कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट jkbank.com पर जाकर इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां जानिए भर्ती से जुड़ी तमाम जरूरी डिटेल्स और आवेदन करने का आसान तरीका...

इतने पदों पर होनी हैं भर्तियां

भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक जम्मू और कश्मीर बैंक के विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में अपरेंटिस के कुल 276 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जएगी. हालांकि, जेके बैंक की जरुरतों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है. जिलेवार खाली सीटों की संख्या चेक करने के लिए भर्तीनोटिफिकेशन देख सकते हैं.

आयु सीमा

जम्मू और कश्मीर बैंक में आवेदन करने वाले अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिली है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट होना जरूरी है. फाइनल ईयर वो स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके नतीजे रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट घोषित कर दिए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी जरूरी है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले संबंधित क्षेत्र के निवासियों को प्रायरिटी दी जाएगी.

ये होने चाहिए डॉक्यूमेंट्स

हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी

निर्देशित प्रारूप में स्कैन की गई फोटो

बाएं अंगूठे के निशान की स्कैन की गई कॉपी

जेके बैंक अपरेंटिस नोटिफिकेशन में उल्लिखित एक हस्तलिखित घोषणा

वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

भुगतान हेतु अन्य जानकारी

आवेदन शुल्क

जेके बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अनारक्षित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले जेके बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com. पर जाएं.

यहां होमपेज पर उपलब्ध 'करियर' टैब पर क्लिक करें.

इसके बाद अपरेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक पर जाएं.

अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.

फॉर्म को डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें. 

साभार