दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी के सामने रायगढ़ जिला अध्यक्ष ने बताई सच्चाई, खड़गे इधर-उधर देखते रहे

गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट मंच पर बैठ सभी को सुन रहे थे.

Apr 4, 2025 - 17:24
 0  14
दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी के सामने रायगढ़ जिला अध्यक्ष ने बताई सच्चाई, खड़गे इधर-उधर देखते रहे

गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट मंच पर बैठ सभी को सुन रहे थे. उसी दौरान मंच पर रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला आए और कुछ ऐसा बोले कि राहुल गांधी चुपचाप ध्यान से सुनने लगे, वहीं खड़गे जी मुंह फेर कर बैठ गए. अनिल शुक्ला का छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी पर गुस्सा मंच से ही फूट पड़ा, जिसे सुन सभी सन्न से दिखने लगे. अनिल शुक्ला ने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के सामने खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने पार्टी में होने वाली अनदेखी पर बेबकी से सलाह दी. 

बात कुछ हजम नहीं हुई

अनिल शुक्ला बोले कोई भी एक नेता से पहले संगठन का कार्यकर्ता होता है. किसी एक नेता का कार्यकर्ता नहीं होता. ऐसे में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में सभी को जाना चाहिए और जब कोई नहीं जाता है तो बड़े नेताओं को उससे पूछना चाहिए कि वो क्यों नहीं गया. अनिल शुक्ला ने कहा कार्यकर्ताअपने नेता के स्वागत में आते हैं, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते. शुक्ला की भड़ास सुन मंच पर बैठे भूपेश बघेल और दीपक बैज भी चुपचाप सुनते रहे. 

साभार