धोनी सबसे सफल कप्तान...', माही के लिए जागा गौतम गंभीर का प्यार, तारीफ में क्या-क्या कहा?

प्रशसंकों को महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच टक्कर का इंतजार है. धोनी चेन्नई के पूर्व कप्तान हैं और अभी भी खेल रहे हैं. वहीं, गंभीर केकेआर के मेंटर हैं. वह मैदान के बाहर से रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं.

Apr 8, 2024 - 20:05
 0  19
धोनी सबसे सफल कप्तान...', माही के लिए जागा गौतम गंभीर का प्यार, तारीफ में क्या-क्या कहा?

आईपीएल 2024 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में प्रशसंकों को महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बीच टक्कर का इंतजार है. धोनी चेन्नई के पूर्व कप्तान हैं और अभी भी खेल रहे हैं. वहीं, गंभीर केकेआर के मेंटर हैं. वह मैदान के बाहर से रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं.

गंभीर ने की माही की तारीफ

धोनी और गंभीर ने आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सोमवार को दोनों अलग-अलग भूमिकाओं में आमने-सामने होंगे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 टाइटल जीते हैं. दूसरी ओर, गंभीर ने केकेआर को 2 बार चैंपियन बनाया है. चेन्नई में होने वाले मुकाबले से पहले धोनी के प्रति गंभीर का प्यार जागा है. उन्होंने आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जमकर माही की तारीफ की है.

दोस्ती और आपसी सम्मान सब कुछ बना रहेगा'

गंभीर ने धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान बताया है. केकेआर के मेंटर ने कहा, ''मैं जीतना चाहता हूं. मैं अपने दिमाग में बहुत स्पष्ट हूं. दोस्ती और आपसी सम्मान सब कुछ बना रहेगा. जब मैदान में होते हैं, तो मैं केकेआर की कप्तानी कर रहा हूं और वह सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. अगर आप उनसे भी यह पूछेंगे तो वह यही जवाब देंगे. धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई भी उस स्तर तक पहुंच सकता है.''

3 आईसीसी ट्रॉफी जीतना आसान नहीं: गंभीर

गंभीर ने आगे कहा, ''3 आईसीसी ट्रॉफी जीतना...लोग विदेशी मैदानों पर जीत सकते हैं, जितना हो सकता है टेस्ट मैच जीत सकते हैं, लेकिन तीन आईसीसी टाइटल से बढ़कर कुछ नहीं है. आईपीएल में उनके खिलाफ खेलने का मैंने हमेशा लुत्फ उठाया, क्योंकि उनको रणनीति के मामले में मात नहीं दी सकती है. रणनीति बनाने में वह बहुत अच्छे हैं. उन्हें इस बात की जानकारी होती है कि स्पिनरों के खिलाफ कैसे रन बनाने हैं और स्पिनरों के खिलाफ किस तरह की फील्ड सेट करनी है. इसलिए वह कभी हार नहीं मानते हैं. वह छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और हमें यह पता है कि वह जब तक क्रीज पर होते हैं, वह मैच को फिनिश कर सकते हैं.''

फिनिशर' धोनी की तारीफ

गंभीर ने धोनी के मैच फिनिश करने की क्षमता की भी सराहना की है. उन्होंने कहा, "अगर सीएसके को एक ओवर में 20 रन चाहिए थे और धोनी मैदान पर हैं तो वह मैच को समाप्त कर सकते हैं. मुझे पता था कि हमारे पास सुपरकिंग्स में किसी को भी चुनौती देने के लिए गेंदबाजी आक्रमण है. मुझे पता था कि रणनीतिक रूप से हर मोर्चे पर उनसे बेहतर हैं क्योंकि वह मैदान पर उतने आक्रामक नहीं हैं, लेकिन जानता था कि वह कभी हार नहीं मानेंगे. चेन्नई उस तरह की टीम है, जिसके खिलाफ आप जानते हैं कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक आप जीत नहीं सकते."

साभार