न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!

2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जानिए फाइनल के लिए टीम इंडिया में क्या बदलाव हो सकते हैं.

Mar 6, 2026 - 17:30
 0  10
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. रविवार को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं, लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं, जसप्रीत बुमराह से लेकर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी अपना-अपना योगदान बखूबी निभाया है.

अब भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा. मगर खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है. यहां जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है.

क्या वरुण चक्रवर्ती होंगे बाहर?

खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है. वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं

दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा. दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली हैं. गेंदबाजी लाइन-अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं

साभार