प्राइमरी और मीडिल स्कूल एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश में प्राइमरी और मिडिल स्कूल क्लासेस की फाइनल परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है. क्लास 3rd, 4th, 6th और 7th की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी.

Jan 9, 2024 - 21:41
 0  17
प्राइमरी और मीडिल स्कूल एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल क्लासेस की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. लोकसभा चुनाव के कारण 3rd, 4th, 6th और 7th क्लास की परीक्षाएं फरवरी के महीने में ही शुरू हो जाएंगी. परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी. 

27 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से वार्षिक परीक्षाओं के लिए जारी टाइम टेबल के मुताबिक 3rd, 4th, 6th और 7th क्लास की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. इन परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च तक किया जाएगा.परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा. इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. 

MP 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी. वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक चलेगी.

MP 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 14 मार्च तक जारी रहेंगी. कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक जारी रहेंगी, जबकि 8वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी.

नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब छात्राओं के प्रवेश पत्र में QR कोर्ड होगा, जिससे न सिर्फ फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान आसान होगी बल्कि परीक्षा केंद्र पर एप से ही विद्यार्थियों की भी जानकारी सामने आ जाएगी.

इन नियमों का करना होगा पालन

MP बोर्ड परीक्षा 2024 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी. ऐसे में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले के बाद किसी भी छात्र को बोर्ड परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. 

साभार