भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, BJP ने फिर चौंकाया, सारे अनुमान रह गए धरे के धरे

राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. यहां भी सियासी पंडितों के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए.

Dec 12, 2023 - 16:40
 0  84
भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, BJP ने फिर चौंकाया, सारे अनुमान रह गए धरे के धरे

राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह भाजपा ने राजस्थान में भी सीएम पद के लिए अपने फैसले से सभी को चौंका दिया. यहां भी सियासी पंडितों के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए. किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाएगी. लेकिन इस बार भी भाजपा ने सारे सियासी समीकरण का आकलन करते हुए सीएम के तौर पर नए चेहरे को मौका दिया.

राजस्थान की राजनीति में भजनलाल शर्मा एक बड़ा नाम है. अब वह राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. शर्मा राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया. 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया.

साभार