भोपाल के गोविंदपुरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठी लपटें, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटीं

भोपाल के गोविंदपुरा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.

Mar 1, 2025 - 16:59
 0  19
भोपाल के गोविंदपुरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठी लपटें, फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटीं

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा में एक कार शोरूम के पास स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आग इतनी भयानक है कि दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता है.फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. 

40 फीट तक उठ रही आग की लपटें

दरअसल, भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण है कि लपटें 40 फीट ऊपर तक उठ रही हैं. 

फायर ब्रिगेड की करीब 40 गाड़ियां मौके पर

आग इतनी भयानक है कि करीब 40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं. मौके पर CISF के जवान भी मौजूद हैं. फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान होने की खबर है.।

40 हजार लीटर केमिकल रखा था

यह फैक्ट्री जेके रोड पर टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे एक केमिकल फैक्ट्री है. यहां 40 हजार लीटर केमिकल स्टोर किया गया था. सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा, फतेहगढ़ से दमकलें मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

साभार