मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 लोग थे सवार, अब तक 4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज के डूबने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Apr 30, 2026 - 20:03
 0  23
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 लोग थे सवार, अब तक 4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा गुरुवार को खमरिया टापू के पास हुआ जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज बरगी डैम में डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया।

साभार