मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी, खाते में आए 1500 रुपये; ₹450 की LPG गैस सब्सिडी भी मिली, ऐसे चेक करें स्टेटस
लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जारी कर दी है. उमरिया जिले में एक क्लिक के जरिये ये धनराशि ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर की गई. करीब सवा करोड़ महिलाओं को नवरात्रि में इसका लाभ मिला है.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्तूबर बुधवार को जारी हो गई. नवरात्रि के चौथे दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की किस्त के तौर पर सवा करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेजे. इसकी कुल राशि 1834 करोड़ रुपये है. उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में ये राशि जारी की गई. सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और इस दायरे से लाड़ली बहना और जनजातीय बहनों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर भी जारी किए. 23 लाख महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिये 115 करोड़ की ये राशि जारी की गई.
लाडली बहना योजना की किस्त जारी
लाड़ली बहना योजना की किस्त ( Ladli Behna Yojana 41st Installment Release Today, October 14, 2026, by CM Dr Mohan Yadav) जारी होने के पहले आप बैंक स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपके बैंक खाते में ये धनराशि आएगी या नहीं, इसको लाडली बहना के ऑनलाइन पोर्टल पर चेक किया जा सकता है. स्टेटस देखने के लिए लाडली बहना योजना के सरकारी पोर्टल (https://cmladlibahna.mp.gov.in) पर लॉगइन करके ऐसा कर सकते हैं. आवेदन और भुगतान के स्टेटस पर क्लिक करके पता कर सकते हैं. लाडली बहना के रजिस्ट्रेशन नंबर या यूनीक आईडी और ओटीपी से लॉगिन कर सकते हैं. बैंक खाते की जानकारी सामने आ जाएगी.
लाडली बहना योजना की किस्त कैसे चेक करें
लाडली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की मदद दी जा रही है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मध्य प्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को ये धनराशि दी जा रही है. इस पर करीब 22 हजार करोड़ रुपये का खर्च आता है. एमपी ने ये स्कीम सबसे पहले जून 2023 में शुरू की थी, जो महिलाओं के लिए गेमचेंजर साबित हुई. सितंबर तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की 40 किस्तों का भुगतान हो चुका है. महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना के लिए 23882 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी हो गई है. किस्त की रकम बैंक खाते में आई है या नहीं, ये घर बैठे मोबाइल से आसानी से चेक किया जा सकता है.
सबसे पहले लाडली बहना योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा
होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा
लाडली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज कराएं
कैप्चा कोड के साथ मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें.
लॉगिन होते ही आवेदन और बैंक खाते में भेजी राशि का ब्योरा आ जाएगा
बैंक पासबुक से जानें स्टेटस
बैंक की पासबुक अपडेट या एसएमएस के जरिये भी किस्त कन्फर्म कर सकते हैं
यूपीआई बैलेंस से भी चेक कर सकते हैं कि बैंक खाते में कितना पैसा बढ़ा है
साभार