मैं चाहता हूं अखिलेश मेरी पिच पर खेलें-UP के CM योगी आदित्यनाथ ने NDTV से क्यों कहा ऐसा?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं हर उस व्यक्ति की सुनता हूं, जो यूपी के विकास के पक्ष में है. मेरा मानना है कि सुशासन के मॉडल को पब्लिक स्वीकार करती है. हम उस मॉडल को लागू करके रहेंगे.
शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में NDTV के क्रिएटर्स मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. यहां उन्होंने अपने काम के हिसाब के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर भी बात की. विपक्ष पर निशाना भी साधा और एनडीटीवी के हर सवाल का जवाब भी दिया.
एनडीटीवी ने योगी आदित्यनाथ से पूछा कि आपने अखिलेश यादव को राम मंदिर जाने का चैलेंज दिया था, अब वह वहीं जा रहे हैं. क्या वह आपकी पिच पर हैं?
इस सवाल पर यूपी के सीएम ने कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि वह हमारी पिच पर आकर खेलें. आपको मालूम होगा कि दो नावों की सवारी हमेशा नाविक को डुबोती है. हम चाहते हैं कि चुनाव आने से पहले वह हमारी नाव से सवारी करें. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जिस अयोध्या आंदोलन का उन्होंने विरोध किया था. अब वहां जाएंगे. हमारा नारा था कि 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे'. तब ये लोग डंडे बरसाते थे. आज किस मुंह से वे अयोध्या जाएंगे. मेरा कहना है कि अयोध्या जाने के साथ ही रामभक्तों से माफी भी मांगें.
एनडीटीवी ने आगे सवाल किया कि विपक्ष को लग रहा है कि फॉर्मूला क्रैक कर लिया है. अखिलेश यादव अब पीडीए ++ पर हैं. क्या आपको लगता है कि इससे भाजपा के लिए चैलेंज बढ़ेगा?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर दल को अपनी रणनीति बनाने की स्वतंत्रता है. राजनीति विश्वसनीयता की होती है. ये लोग कैसे उस पर खरा उतरेंगे. आज से 10 साल पहले यूपी की छवि क्या थी? यूपी के नौजवान के सामने पहचान का संकट था. यूपी का गरीब भूख से मरता था. अन्नदाता किसान आत्महत्या करता था. अराजक माहौल में बेटियां कितना असुरक्षित थीं? इसकी कल्पना उस दौर के यूपी से कर सकते हैं. ये जब भी कोई आयोजन होता है तो उपद्रव जरूर करते हैं. इनका काम ही है, उपद्रव, तोड़फोड़, लूट, कब्जा और कर्फ्यू. यूपी के लोग अब कोई गलत नहीं होने देंगे ताकि फिर से कोई उपद्रव हो.हमें याद रखना होगा कि पहले क्या हुआ था और इन 10 सालों में क्या हुआ है. अतीत को याद रखने वाले अच्छा भविष्य तय कर सकते हैं.
यूपी के सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव के दौर में किसी बेरोजगारी को नौकरी मिलती थी? सपा के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि सपा ने ऐसी घोषणाओं को पूरा करने के लिए सोर्स ऑफ रेवेन्यू नहीं बताया. उन्होंने 4 लाख करोड़ की घोषणाएं की थीं, लेकिन उनके दौर में यूपी का बजट ही तीन लाख करोड़ का था. पर मैं यह कह सकता हूं कि हम यूपी के युवाओं को बेरोजगार नहीं बनाना चाहते. हमें उन्हें हमेशा के लिए स्किल सिखाना चाहते हैं. हम उन्हें जॉब क्रिएटर की भूमिका में लाना चाहते हैं. 2017 से पहले यूपी में 120 स्टार्टअप थे और अब ये 25 हजार से ज्यादा हैं.
सपा की घोषणाओं पर निशाना
सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए राजस्व के स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि सपा ने करीब 4 लाख करोड़ रुपये की घोषणाएं की हैं, जबकि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश का कुल बजट ही लगभग 3 लाख करोड़ रुपये था. उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार नहीं बनाना चाहते. हमारा उद्देश्य उन्हें स्थायी रूप से कौशल (स्किल) प्रदान करना है. हम उन्हें नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना चाहते हैं. वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई है."
एनडीटीवी ने पूछा कि दिल्ली और लखनऊ में टेंशन की चर्चाएं होती हैं?
यूपी के सीएम ने कहा कि पॉलिटिक्स ऐसी चीज होती है, जिसमें चर्चा होती रहती है. यूपी में जो बदलाव आया है, वह डबल इंजन सरकार की ताकत है. पीएम मोदी की लीडरशिप में हमें सफलता मिली है. हमारी परफॉर्मेंस का आधार मोदी जी का विजन और विल पावर है. यूपी से बेरोजगार लोग दिल्ली और लखनऊ में टेंशन की बात करते हैं. यूपी से बेरोजगार लोगों को ऐसा कुछ कहने का हक है.
एनडीटीवी ने पूछा कि आप नौकरशाहों पर बहुत भरोसा करते हैं? विधायक कहते हैं कि हमारी सुनी नहीं जाती, क्या आप अपने विधायकों से ज्यादा अफसरों की सुनते हैं?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं हर उस व्यक्ति की सुनता हूं, जो यूपी के विकास के पक्ष में है. मेरा मानना है कि सुशासन के मॉडल को पब्लिक स्वीकार करती है. हम उस मॉडल को लागू करके रहेंगे.
साभार