वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख गेंदबाज सहम गए थे, ऐसा कभी नहीं देखा था, लियाम लिविंगस्टन का खुलासा

वैभव के टी-20 टीम में शामिल किए जाने की बात हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि वैभव बहुत जल्द टी-20 टीम में खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय अब श्रीलंका के दौरे पर भारत ए के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज पर सबकी नजर बनी हुई है.

Jun 5, 2026 - 17:23
 0  15
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख गेंदबाज सहम गए थे, ऐसा कभी नहीं देखा था, लियाम लिविंगस्टन का खुलासा

लियाम लिविंगस्टोन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी राय दी और उन्हें खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना है. लिविंगस्टोन ने माना कि 15 साल के बल्लेबाज की बैटिंग ऐसी थी जिसे देखकर गेंदबाज गेंदबाजी करने से कतराने लगे थे. स्टिक टू क्रिकेट के पॉडकास्ट पर बात करते हुए लियाम लिविंगस्टोन ने वैभव के खिलाफ खेलने वाले पल को याद किया और कहा कि उसकी बल्लेबाजी पागलपन थी. लियाम लिविंगस्टोन ने कहा, "जिस तरह से वह गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत ही शानदार और बेहद ही क्लीन होता है. वह कभी भी गलत शॉट नहीं खेलते, पूरे समय उनका शॉट एकदम सही रहता है. और गेंद कहीं भी हो... पहली बार हमने उन्हें बाउंसर पर आउट किया था. पहली गेंद पर उन्होंने उसे सीधे हवा में मार दिया था. लेकिन उस टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर आखिर तक एक खिलाड़ी के तौर पर उनमें जो सुधार दिखा, वह कमाल का था. "

लिविंगस्टोन ने आगे कहा, "हम बाउंसर डालते थे तो वह उसे थर्ड मैन के ऊपर से मार देते थे..आप इस तरफ गेंद डालते तो वह उधर मार देता था. फुल लेंथ गेंद डालते तो वह उसे भी मार देते; लो फुल टॉस पर वह उसे फ्लिक करके बाउंड्री से बाहर भेज देता. और आप सोचने लगते हैं कि आखिर इस 15 साल के बल्लेबाज को गेंद डाले तो कहा, आपके मन में यह सवाल आने लगता है 'ज़रा रुकिए, हम गेंद डालें तो कहां डालें?

बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा था. आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने थे. आईपीएल 2026 के दौरान वैभव ने उन सभी गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी थी जिन्हें दुनिया का सबसे ग्रेट गेंबाज माना जाता था. चाहे वो जसप्रीत बुमराह हों या फिर पैट कमिंस, वैभव ने सभी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ पहली ही गेंद से तूफानी अंदाज में बैटिंग थी. 

यही कारण है कि अब वैभव के टी-20 टीम में शामिल किए जाने की बात हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि वैभव बहुत जल्द टी-20 टीम में खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय अब श्रीलंका के दौरे पर भारत ए के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज पर सबकी नजर बनी हुई है

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

9 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए

11 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए

13 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

15 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए

17 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए

19 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

21 जून 2026- फाइनल मुकाबला

साभार