सुजीत ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, जीता गोल्ड मेडल; चंद मिनट में ओलंपिक चैंपियन को किया ढेर
गोल्ड मेडल के मुकाबले में सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव के खिलाफ शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 10-9 से रोमांचक जीत दर्ज की.
भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने 2026 एशियन गेम्स में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता है. गोल्ड मेडल के मुकाबले में सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव के खिलाफ शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और 10-9 से रोमांचक जीत दर्ज की.
गोल्ड मेडल मैच से पहले सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन को ढेर किया था. सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 से हराकर एशियाई खेलों में पुरुषों के 65kg वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
साभार