स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट वेटरन ग्रुप : एकतरफा मुकाबले मे आईपीसीए ने भोपाल मास्टर्स को हरा किया ख़िताब पर कब्ज़ा

माननीय खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया पुरस्कार वितरण जे पी यादव ईश्वर पांडे समीर कुरेशी सनी भटनागर जतिन सक्सेना जैसे नामी गिरामी खिलाड़ियों ने की इस टूर्नामेंट में शिरकत

Apr 9, 2026 - 20:04
 0  6
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट वेटरन ग्रुप : एकतरफा मुकाबले मे आईपीसीए ने भोपाल मास्टर्स को हरा किया ख़िताब पर कब्ज़ा

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज वेटरन ग्रुप मे आईपीसीए और भोपाल मास्टर्स के मध्य मैच खेला गया जिसमे आईपीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए जिसमें पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और आईपीएल प्लेयर ईश्वर पांडे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 51 रन बनाए जबकि अब्दुल अकील ने 47 रन की पारी खेली। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाएं जबकि एक और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सनी भटनागर ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। समीर कुरैशी ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप मे 18 रन मिले। 

भोपाल मास्टर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रदीप कनाड़े ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि विजय मंगरानी और शेखर दीक्षित ने 1-1 विकेट लिया। 

जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल मास्टर्स की टीम ईश्वर पांडे, सोहेल मसूद और सनी भटनागर की घातक गेंदबाजी के आगे 77 रन पर ढेर हो गई। भोपाल मास्टर्स की तरफ से सुनील अहिरवार ने 19 दिलीप मंगरानी ने 17 और जतिन सक्सेना ने 15 रन का योगदान दिया। आईपीसीए की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए सनी भटनागर ने 4 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि सोहेल मसूद ने 7 रन देकर 2 विकेट लिए वही ईश्वर पांडे ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्मण, जमरान और अरशद ने 1-1 विकेट लिया। ईश्वर पांडे को प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। पुरस्कार वितरण माननीय विश्वास कैलाश सारंग मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सहकारिता ने डॉ संजय बंसल चेयरमैन लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट और श्री अभिषेक गुप्ता एवं बीडीसीए उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर की उपस्थिति मे किया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी श्री मुकेश भटनागर, श्री हेमंत कपूर संदीप कुरापा, अमिताभ वर्मा, अतुल वर्मा, प्रदीप दुबे, विजय तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ क्रिकेटर्स भी उपस्थित थे। 

 टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी 

 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : जे पी यादव आईपीसीए

 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : शेखर दीक्षित भोपाल मास्टर्स 

 सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : जावेद अख्तर आईपीसीए 

 सर्वश्रेष्ठ फील्डर : प्रदीप कनाडे भोपाल मास्टर्स 

 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट : नीलेश कनारा क्लब विदिशा