स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : वेटरन ग्रुप मे कनारा मास्टर्स विदिशा ने भोपाल मास्टर्स को 29 रन से हराया

Mar 23, 2026 - 20:20
 0  23
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : वेटरन ग्रुप मे कनारा मास्टर्स विदिशा ने भोपाल मास्टर्स को 29 रन से हराया

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज वेटरन ग्रुप मे कनारा मास्टर्स विदिशा और भोपाल मास्टर्स के मध्य मैच खेला गया जिसमे कनारा मास्टर्स विदिशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए जिसमे विनय गुप्ता ने 46 रन, निलेश ने 31 रन, धीरेंद्र सिंह राजपूत ने 22 रन और गुंजन सक्सेना ने 18 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 6 रन मिले। भोपाल मास्टर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए शेखर दीक्षित ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि मज़हर ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। सोनू और ब्रह्मा ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी और यह मैच 29 रन से हार गई। भोपाल मास्टर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सोनू प्रजापति ने नाबाद 29 रन, सौरभ यादव ने 26 रन और प्रदीप कनाड़े ने 16 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप मे 19 रन मिले। कनारा मास्टर्स विदिशा की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए धीरेंद्र सिंह राजपूत ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि करन परिहार ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए। मनीराज और निलेश ने 1-1 विकेट लिया । धीरेंद्र सिंह राजपूत को दोहरे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश मिश्रा एवं वरिष्ठ क्रिकेटर एवं एनआईएस कोच श्री शैलेश शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री अमित शर्मा डाइरेक्टर नेक्स्ट स्टेप और आयोजन सचिव योगेन्द्र व्यास भी उपस्थित रहे।