स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट वेटरन ग्रुप : वर्षाबाधित मैच मे आईपीसीए ने भोपाल मास्टर्स को 2 विकेट से हराया

Mar 30, 2026 - 20:05
 0  15
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट वेटरन ग्रुप : वर्षाबाधित मैच मे आईपीसीए ने भोपाल मास्टर्स को 2 विकेट से हराया

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज वेटरन ग्रुप मे आईपीसीए और भोपाल मास्टर्स के मध्य मैच खेला गया जिसमे आईपीसीए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल मास्टर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिसमे अभिषेक 63 रन, जतिन सक्सेना ने 39 रन, विजय मंघरानी ने 22 रन और अमित ने 14 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 11 रन मिले। आईपीसीए की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए मुक़्तदिर ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि चेतन मेवाड़ा ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी आईपीसीए की टीम ने 19.1 ओवर मे 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। मैच बहुत ही रोमांचक हो गया था तभी अचानक तेज़ बारिश होने के कारण मैच रोकना पड़ा। पिच गीली होने के कारण डकवार्थ लुईस नियम के अनुसार आईपीसीए को 2 विकेट से विजयी घोषित करना पड़ा।

भोपाल मास्टर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रदीप कनाड़े ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि जतिन सक्सेना ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए। पुष्पेंद्र, सोनू और शेखर दीक्षित ने 1-1 विकेट लिया। जतिन सक्सेना और सनी भटनागर को सयुंक्त रूप से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें लेबविक केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित रघुवंशी और वरिष्ठ क्रिकेटर एवं एनआईएस कोच श्री शैलेश शुक्ला ने पुरस्कृत किया।

साभार