स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट ग्रुप मे एम पी -03 इन ने वेदांत को 9 विकेट से हराया डीजीपी 11 ने एमसीयू को 164 रन से पराजित किया
स्थानीय ओल्ड केम्पीयन खेल मैदान पर स्पोर्ट्स एज और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के सयुंक्त तत्वाधान में स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में विभागीय ग्रुप में डीजीपी 11 और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच मेच खेला गया जिसमें डीजीपी 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 272 रन बनाए। प्रज्ञा बालरे ने आतिशी पारी खेलते हुए 167 रन बनाए जिसमें 20 चौके और 11 छक्के शामिल थे। विजय सिंह ठाकुर ने 48 रन और मंजीत ठाकुर ने 34 रन का योगदान दिया। माखनलाल की तरफ से हरि शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नारायण शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए जबकि मनोज पटेल ने 27 और संदीप माथुर ने 15 रन का योगदान दिया। बाकी के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। डीजीपी 11 की तरफ से विनय शर्मा और मनजीत ठाकुर ने क्रमश: चार-चार विकेट लिए जबकि विशाल ने दो विकेट लिए। प्रज्ञा बालरे को आरएनटीयू मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही कॉरपोरेट ग्रुप में आज वेदांत और एमपी 03.in के मध्य दूसरा सेमीफाइनल खेला गया जिसमें वेदांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। फैसल खान ने 47 सौरव राजपूत ने 32 रन, ए एस ने 24 और सार्थक ताम्रकार ने 18 रन का योगदान दिया। mp03.in की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौहर ने तीन और अंकित शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि दीपक, बिलाल और सैयद सोनू को एक-एक विकेट मिला। जवाबी पारी खेलने उतरी एमपी 03.in की टीम ने 13.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 175 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के फ़ाइनल मे प्रवेश किया। आसिफ अली और अभिषेक सांगवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63-63 रन बनाए जबकि देवेंद्र नायक ने 42 रन की नाबाद पारी खेली। वेदांत की तरफ से सौरभ राजपूत को एक विकेट मिला। आसिफ अली और अभिषेक सांगवान को सयुंक्त रूप से आरएनटीयू मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बीडीसीए उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर और वरिष्ठ अधिवक्ता बी एस शुक्ला ने पुरुस्कृत किया।
निवेदक :योगेन्द्र व्यास
आयोजन सचिव
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ भोपाल