हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी, विजयी भाषण में बोले PM मोदी
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंच पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा के अलावा रक्षामंत्री और गृहमंत्री भी मौजूद रहे
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने बीजेपी को एक बार फिर खुश होने का मौका दिया है. चुनाव परिणामों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया. मंच पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा के अलावा रक्षामंत्री और गृहमंत्री भी मौजूद रहे.
हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर की जनता का हार्दिक अभिनंदन व आभार।
भाजपा मुख्यालय से लाइव????
https://t.co/mDdFUB1gYR — BJP (@BJP4India) October 8, 2024
साभार