हार्दिक पांड्या की हुई वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया-ए टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए BCCI ने स्क्वॉड का एलान कर दिया है. इंटरनेशनल में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या इस सीरीज में खेलेंगे, उन्हें वनडे टीम में चुना गया है.
हार्दिक पांड्या लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, जो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. नेशनल टीम में वापसी से पहले हार्दिक इंडिया-ए के लिए खेलेंगे, उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया है.
बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया, "पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम चुनी है. इस सीरीज में पुडुचेरी में दो मल्टी-डे मैच और तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे." शुरुआत 2 मल्टी-डे मैचों की सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला 22 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा.
किस दिन होगी हार्दिक पांड्या की वापसी?
हार्दिक पांड्या मल्टी-डे सीरीज के लिए नहीं चुने गए, उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. पहला वनडे 6 अक्टूबर, दूसरा 9 और तीसरा 11 अक्टूबर को होगा. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि हार्दिक का ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.
किसे मिली कमान
मल्टी-डे सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड की बात करें तो कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथों में है, साई सुदर्शन को उपकप्तान चुना गया है. एन जगदीसन और कुमार कुशाग्र के रूप में 2 विकेटकीपर हैं. वैशाख विजय कुमार को शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.
वनडे टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी, इसमें पडिक्कल को बतौर उपकप्तान शामिल किया गया है. हार्दिक पांड्या को लेकर बताया गया कि फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही वह खेल सकेंगे.
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम
अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र [डब्ल्यूके], शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन [डब्ल्यूके], नचिकेत भुटे, वैशाख विजय कुमार.*
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम
प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह [विकेटकीपर], गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर
इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए शेड्यूल
पहला मल्टी-डे- 22 से 25 सितंबर (पुडुचेरी)
दूसरा मल्टी-डे- 29 सितंबर से 2 अक्टूबर (पुडुचेरी)
पहला वनडे- 6 अक्टूबर (पुडुचेरी)
दूसरा वनडे- 9 अक्टूबर (पुडुचेरी)
तीसरा वनडे- 11 अक्टूबर (पुडुचेरी).
साभार