1 जून को INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, चुनावी नतीजों से पहले क्यों जुट रहे विपक्षी नेता?

1 जून को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक है. चुनावी नतीजों से पहले होने वाली यह बैठक काफी अहम है. गठबंधन के नेता कर चुके चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा.

May 27, 2024 - 16:40
 0  13
1 जून को INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, चुनावी नतीजों से पहले क्यों जुट रहे विपक्षी नेता?

1 जून को होनी है गठबंधन की बैठक

इसी दिन आखिरी चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है. इसी दिन इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है. इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. इसमें चुनावी नतीजों समेत आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.

क्यों हो रही बैठक?

विपक्षी गठबंधन की ये बैठक 1 जून को दिल्ली में होनी है. इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया गया है. इस बैठक में चुनावों की समीक्षा और नतीजे के बाद बनने वाली स्थिति पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि बैठक में इंडिया अलायंस के भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है. 

INDIA का दावा- हम सरकार बनाएंगे

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने दावा किया है कि NDA की सरकार नहीं बनेगी, मोदी भी पीएम नहीं बनेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कही है. 

4 जून को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आखिरी चरण की वोटिंग होनी है. 4 जून को नतीजे आ सकते हैं. यदि इंडिया गठबंधन को सरकार बनती दिखती है तो इस बैठक में PM पद के उपयुक्त दावेदारों को लेकर भी बातचीत हो सकती है. कांग्रेस ने कहा है कि यदि इंडिया गठबंधन जीतता है तो 3 दिन के भीतर PM का ऐलान हो जाएगा. ये बात कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कही थी.

साभार