14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान, की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

भारतीय टीम पिछले करीब 4-5 दिन से ऑकलैंड में है. और भारत के उलट भीड़-भाड़ वाले जीवन से दूर खिलाड़ी यहां नियमित रूप से कैफे और बाजार जाकर एक आम आदमी की लाइव स्टाल का खुलकर मजा ले रहे हैं

Nov 4, 2026 - 15:52
 0  0
14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान, की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

ऑकलैंड एक ऐसी जगह है, जो भारत के भीड़-भाड़ की जगहों से उलट टीम इंडिया के सुपर सितारों के बहुत ज्यादा रास आ रही है क्योंकि भारत में फैंस की दीवानगी से कारण उन्हें आम आदमी जैसा सुख न के बराबर ही मिल पाता है. और विराट कोहली तो इसी सुख के कारण इंग्लैंड जा बसे हैं! यही वजह रही कि गुजरे शुक्रवार को यहां पहुंचने के बाद होटल पुलमैन में ठहरी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल सहित ज्यादा खिलाड़ियों ने लोकल बाजार घूमने का पूरा लुत्फ उठाया.रिपोर्टों के अनुसार, ऑकलैंड के ईडेन पार्क के कंपाउंड में लगने वाली पारंपरिक 'बूट सेल', प्रमुख मुख्य बाजारों में भारतीय खिलाड़ियों और स्टॉफ की गतिविधियों ने स्थानीय मीडिया का ध्यान आकर्षित किया. और इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रुचि एथलीटों और खिलाड़ियों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किए जाने वाले अलबर्ड्स ब्रांड के जूतों में दिखाई और जमकर खरीददारी भी की. वहीं, न्यूजीलैंड के रग्बी दिग्गज केवेन मियालामु ने भारतीय खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट किए जाने से लेकर स्थानीय प्रशंसकों के साथ पंजाबी संगीत पर रोहित शर्मा की अनौपचारिक बातचीत, आकलैंड का माहौल खेल प्रेमियों के उत्साह से भरा रहा. अभ्यास सत्रों के दौरान खिलाड़ियों ने स्थानीय विशेषज्ञ कार्यशालाओं का भी दौरा किया और उन्होंने बल्ले की मरम्मत, ग्रिपिंग और विशेष उपकरणों की खरीदारी करने के साथ ही न्यूजीलैंड के मशहूर ऑलबर्ड ब्रांड के जूतों में विशेष तौर पर रुचि दिखाई. एथलीट इन जूतों को खासा पसंद करते हैं. 

प्रसिद्ध वर्कशॉप का दौरा किया खिलाड़ियों ने

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की स्पेशल विलो और शीर्ष क्वालिटी सेफ्टी गीयर ने भारतीय क्रिकेटरों का ध्यान खींचा. ऑकलैंड के माउंट ईडन स्थित 'फैंटेल क्रिकेट' के नाम से प्रसिद्ध वर्कशॉप्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले की 'नॉकिंग-इन', हैंडल रिप्लेसेंट और सरफेस प्रोटेक्शन से जुड़े सामानों में रुचि दिखाई. 

जूतों में दिखाई खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रुचि

फुटवियर के क्षेत्र में न्यूजीलैंड का स्वदेशी ब्रांड 'ऑलबर्ड्स' एथलीटों की पहली पसंद पिछले कई सालों से बना हुआ है. और भारतीय खिलाड़ियों ने भी बूट सेल में इस ब्रांड के जूतों में पूरी रुचि दिखाई और खरीदारी भी की. बता दें कि न्यूजीलैंड की प्रीमियम मैरिनो ऊन और इकोफ्रेडली गन्ने के फोम से निर्मित ये जूते यात्रा और कैजुअल वॉक के लिए बहुत आरामदायक माने जाते हैं. खिलाड़ियों और पर्यटकों द्वारा ऑलबर्ड्स के "ट्री रनर एनजेड", "वूल रनर एनजेड" और "डैशर एनजेड" मॉडलों को उनकी बनावट और बहुत हल्के वजन के कारण भारी मात्रा में खरीदा जाता है. इन जूतों की इन्हीं खास बातों के कारण ही भारतीय खिलाड़ी ने जूतों में रुचि ली और सेल में कई खिलाड़ियों ने इन जूतों को खरीदा

ऑलबर्ड्स ब्रांड की 3 पसंदीदा कैटेगिरी जूतों के दाम

जूतों की डिटेल ब्रांड कीमत NZD ($) 

             अनुमानित मूल्य INR (₹)

Allbirds Tree Runner NZ (पुरुष / महिला जूते Allbirds NZ $154.00 - $220.00 ₹7,854 - ₹11,220

Allbirds Dasher NZ (परफॉरमेंस रनिंग) Allbirds NZ $140.00 - $260.00 ₹7,140 - ₹13,260

Allbirds Wool Runner NZ (मैरिनो वूल) Allbirds NZ $139.95 - $280.00 ₹7,137 - ₹14,280

साभार