15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

रिकॉर्डों का बादशाह बने 15 साल का वैभव सूर्यवंशी, U19 से IPL तक 7 बार रची नई इबारत, दुनिया अब वैभव सूर्यवंशी के कदमों में है.

Aug 31, 2026 - 16:11
 0  0
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है. सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली. वैभव की पारी का अंत हर्ष दुबे ने किया। हर्ष की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने के प्रयास में वैभव अरशद खान को कैच दे बैठे. सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई.

वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया. वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया. वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए. दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में करिश्माई पारी के दम पर वैभव ने एक बार फिर दिखाया है कि उम्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है. ऐसे में जानते हैं 15 साल के उम्र में उनके ओर से बनाए गए 7 महारिकॉर्ड के बारे में

15 साल, 7 महारिकॉर्ड:

U19 टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक: 13 साल 187 दिन

U19 ODI में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 100 दिन

IPL में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 32 दिन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक: 14 साल 250 दिन

T20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक: 15 साल 118 दिन

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक: 15 साल 157 दिन

शतक से चूके वैभव 

वैभव ने 42 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और 81 गेंदों में 92 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की. इस युवा खिलाड़ी के लिए एकमात्र निराशा की बात यह रही कि वे सिर्फ आठ रन से एक और शतक बनाने से चूक गए. 

टेस्ट टीम में भी खेलना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने कई बार कहा कहा है कि वह लेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. ऐसे में उनकी यह 81 गेंदों में 92 रन की पारी उनके लिए एक बड़ा कदम है. बता दें कि रणजी ट्रॉफी की तरह ही दलीप ट्रॉफी भी भारत ए की टीम में जगह बनाने का जरिया रह गया है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय ‘टेस्ट' मैचों के लिए दावेदार हो सकते हैं.

साभार