17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा मतदान
विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए भोपाल जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सभी केन्द्रों पर 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले प्रात: 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी।
उल्लेखनीय है कि यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट मतदान दिवस को सुबह 5:30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखा जाएगा। मतदान को निष्पक्ष निर्भीक और स्वतंत्र बनाने के लिए मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
साभार