3 राज्यों की प्रचंड जीत के बावजूद बीजेपी को राज्यसभा में नहीं मिलेगा बहुमत, जानें पूरा समीकरण
राज्यसभा में जहां उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 31 सीटें हैं, वहीं मध्य प्रदेश से 11 सीटें, राजस्थान से 10 सीटें, तेलंगाना से सात सीटें और छत्तीसगढ़ से पांच सीटें हैं
जानें अभी बीजेपी को क्यों नहीं मिलेगा बहुमत.
सदन में अगले साल खाली हो रही हैं 69 सीटें.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन में प्रचंड जीत हासिल करने के बावजूद अभी बीजेपी को राज्यसभा में बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.दरअसल 2024 राज्यसभा में 69 सीटें खाली हो जाएंगी. इनमें से 56 सीटें लोकसभा चुनाव से पहले, अप्रैल में ही खाली हो जाएंगी. इस वक्त राज्यसभा में 239 सदस्य हैं. अगर इसमें बीजेपी के सदस्यों की बात करें तो उनकी संख्या 94. बीजेपी सदन में सबसे बड़ी पार्टी भी है.
बीजेपी के बाद कांग्रेस के 30 सदस्य हैं और उसका नंबर दूसरा है. कांग्रेस के बाद 13 सदस्यों के साथ तृणमूल का तीसरा स्थान है.राज्यसभा बीजेपी के 30 सीटें बरकरार रखने की संभावना है, जो अगले साल अप्रैल में खाली हो जाएंगी. कांग्रेस अपनी सीटें बरकरार रखेगी. उसे तेलंगाना से अतिरिक्त दो सीटें मिलेंगी.
किन नेताओं का कार्यकाल हो रहा है पूरा
बता दें कि जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव राजस्थान से, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से और राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला गुजरात से शामिल हैं. चुनावी जीत के कारण बीजेपी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ से अधिक सीटें मिलेंगी.
किन राज्यों से कितनी सीटें
राज्यसभा में आप और द्रमुक के 10-10 सदस्य हैं, जबकि बीजेडी और वाईआरएस कांग्रेस पार्टी के नौ-नौ सदस्य हैं. बीआरएस के राज्यसभा में सात सदस्य हैं, राष्ट्रीय जनता दल के छह और जनता दल (यूनाइटेड) और भाकपा (एम) के पांच-पांच सदस्य हैं. इस सदन में जहां उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 31 सीटें हैं, वहीं मध्य प्रदेश से 11 सीटें, राजस्थान से 10 सीटें, तेलंगाना से सात सीटें और छत्तीसगढ़ से पांच सीटें हैं.
साभार