5 राज्यों में कांग्रेस करेगी छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रचार, CM बघेल पर कौशिक ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रचार के लिए ले जाने वाली है. इसे लेकर बीजेपी तंज कसते हुए सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया है

Sep 18, 2023 - 15:02
 0  14
5 राज्यों में कांग्रेस करेगी छत्तीसगढ़ मॉडल का प्रचार, CM बघेल पर कौशिक ने दिया बड़ा बयान

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल पूरा दमखम लगा रहे हैं. पिछले चुनावों में बीजेपी के गुजरात मॉडल की तरह ही कांग्रेस इस बार छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रमोट कर रही है. जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बार 5 राज्यों में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर जाने वाली है और यहां की योजनाओं के नाम पर जनता से वोट मांगने की कोशिश करेगी. हालांकि, कांग्रेस के इस प्लान पर बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है.

धरमलाल कौशिक ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ मॉडल पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि इनके गठबंधन के लगातार विवादित बोल सामने आ रहे है. सनातन संस्कृति को खंडित करने का काम किया जा रहा है. भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ मॉडल फेल हो चुका है. इनको वन नेशन वन इलेक्शन पर सहमति देना चाहिए. उसके बाद छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर चुनाव लडना चाहिए. भूपेश जहां जहां छत्तीसगढ़ माडल लेकर गए वहां की जनता ने नकारा है. नवंबर के चुनाव में पता चल जाएगा कि छत्तीसगढ़ मॉडल कितना सफल है.

प्रियंका और अखिलेश यादव दौरे पर क्या बोले

धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में सपा और बसपा नेताओं के दौरे को भी निशाने पर लिया है. रायपुर में अधिलेश यादव के दौरे पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा को दोनों चुनाव में हार मिली है. वहां की जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है. अखिलेश के छत्तीसगढ़ आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. चाहे वह गठबंधन कर लें.

प्रियंका गांधी 21 सितंबर भिलाई दौरे पर आएंगी. इसे भी कैशिक ने निशाने पर लिया है. धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का भूपेश पर से भरोसा खत्म हो गया है. उनको पता चल गया है भूपेश के नेतृत्व में चुनाव हारेंगे. इसलिए अब राष्ट्रीय नेताओं को आना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

किसान और मजदूरों के जीवन में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने का काम बीजेपी ने 15 सालों तक किया है. किसान और मजदूर के जीवन में जो परिवर्तन आया वह बीजेपी की देन है. भूपेश सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे लाभ मिला हो. 

कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव के मामले में कौशिक ने कहा कि इस मामले में मौन रहने से काम नहीं चलेगा. सरकार को जांच करानी चाहिए. विधायक किसके घर में बैठे हैं और पैसा किसका है. ये जांच होनी ही चाहिए. जो खुद को गरीब को बताते है. उनके सामने रखा पैसा किसका है ये सबको पता चलना चाहिए