6 मार्च को संदेशखाली जा सकते हैं PM मोदी, पीड़िताओं से कर सकते हैं मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी 6 मार्च को संदेशखाली जा सकतेहैं, यहां पीएम यौन उत्पीड़न की पीड़िताओ से मुलाक़ात कर सकते हैं.

Feb 22, 2024 - 16:01
 0  21
6 मार्च को संदेशखाली जा सकते हैं PM मोदी, पीड़िताओं से कर सकते हैं मुलाकात

6 मार्च को जा सकते हैं PM

पीड़िताओं से कर सकते हैं मुलाकात

संदेशखाली का मामला ममता बनर्जी की सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जाएंगे. यहां पर वह संदेशखाली हिंसा के पीड़ितों से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान पीएम यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिलाओं से भी मिल सकते हैं. 

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से भी मीटिंग करेंगे. इस दौरे के जरिये पीएम लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. 

भाजपा नेता- CM बनर्जी इस मामले को क्यों छुपा रही हैं?

पूर्व मंत्री और भाजपा के लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि संदेशखाली का मुद्दा काफी गंभीर हो चुका है. ऐसी घटना कसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी कोर्ट के आदेश पर संदेशखाली गए. महिलाएं जब उनके सामने अपनी बात रख रही थीं, तब वो लगातार रोए जा रही हटीं. लेकिन राज्य की सीएम ममता बनर्जी इस मामले को क्यों छुपा रही हैं.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि TMC के एक नेता ने उनकी जमीनों को हड़पा है. इसके आलावा, उसने और उसके आदमियों ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया है. मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है. 

साभार