7th मशरूम वर्ल्ड मास्टर्स कप (वेटरन) क्रिकेट प्रतियोगि
उद्घाटन मुकाबले मे मैत्री मैच मे बार एसोसिएशन भोपाल रेड ने मीडिया इलेवन को 6 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल द्वारा गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 7th मास्टर्स कप (वेटरन) क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 18 दिसम्बर 2023 से ओल्ड कैपियन खेल मैदान पर शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और मशरूम वर्ल्ड के डायरेक्टर श्री हर्ष शर्मा ने किया। इस अवसर पर भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्रीमान रजत मोहन वर्मा, सह सचिव श्री शांति जैन, उपाध्यक्ष श्री सुशील सिंह ठाकुर, पूर्व रणजी टीम कप्तान मध्यप्रदेश श्री बृजेश तोमर, श्री अक्षय श्रीवास्तव, वरिष्ठ क्रिकेटर श्री इक़बाल सिद्दीकी, श्री शैलेष शुक्ला, श्री सादउद्दीन, डॉ बृजेश श्रीवास्तव, श्री हेमंत कपूर, श्री संदीप कुरापा, श्री अतुल वर्मा,श्री अतुल खरे, श्री जीतेन्द्र मालवीय, श्री शैलेश पटेल समेत शहर के सभी वरिष्ठ खेल प्रेमी और खिलाडी उपस्थित थे। आज का उद्घाटन मैच एक मैत्री मैच के रूप मे मीडिया इलेवन और बार एसोसिएशन भोपाल रेड के मध्य खेला गया जिसमे भोपाल रेड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर मे 4 विकेट खोकर 153 रन बनाए जिसमे विक्रम अहिरवार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन, विवेक साध्य ने 32 और प्रभात ने 30 रन बनाए। भोपाल रेड की तरफ़ से भरत सिंह तोमर ने 2 जबकि सुशील ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल रेड ने 19 ओवर मे 157 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। भरत सिंह तोमर ने शानदार 52 रन, हीरू ने 51 जबकि देवेंद्र सिंह परिहार ने नाबाद 47 रनो की पारी खेली। मीडिया इलेवन की तरफ़ से विवेक साध्य ने 2 विकेट जबकि मोहन द्विवेदी और रामेश्वर ने एक एक विकेट लिया। भरत सिंह तोमर को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। *कल के मैच* एम सी सी ए विरुद्ध वी एस क्रिकेट अकादमी फेथ क्रिकेट क्लब विरुद्ध अरेरा क्रिकेट अकादमी