9 साल के लड़के से करा दी 8 साल की लड़की की शादी, पंडित और घोड़ी वाले पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए बाल विवाह की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों के परिजनों समेत पंडित और घोड़ी वाले पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Apr 16, 2026 - 17:17
 0  4
9 साल के लड़के से करा दी 8 साल की लड़की की शादी, पंडित और घोड़ी वाले पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 9 साल बालक और 8 बालिका का विवाह संपन्न करने पर माता-पिता सहित टेंट संचालक, घोड़ी संचालक, प्रिंटिंग प्रेस संचालक, हलवाई, एवं पंडित के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिक दूल्हे की हल्दी, मेहंदी और बारात की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई और राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के कुशालपुरा गांव पहुंचकर कार्रवाई की।

महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रशासन के द्वारा बाल विवाह की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाकर इसकी रोकथाम की बात कही जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए नाबालिक दूल्हा-दुल्हन के बाल विवाह की वीडियो ने प्रशासन के अभियान की पोल खोल दी है। 

करनवास से भी मामला आया सामने

करनवास थाना क्षेत्र में भी एक नववर्ष की बच्ची की सगाई कर उसकी शादी 26 अप्रैल को तय कर दी गई। बिना परिजनों की सहमति के ही रिश्तेदारों ने यह विवाहित कर दिया। अब विवाह नहीं करने पर झगड़े में 9 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और महिला बाल विकास से की है।

साभार