AI से शख्स ने अकेले ही बना डाली 16,700 करोड़ की कंपनी! पढ़िए पूरी कहानी
Medvi की सबसे खास बात यह है कि यहां लगभग हर काम AI से होता है. ग्राहक जब कंपनी से संपर्क करते हैं, तो उनका जवाब चैटबॉट देता है
कुछ समय पहले OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा था कि AI की मदद से एक इंसान अकेले ही $1 बिलियन (करीब ₹8,000 करोड़) की कंपनी बना सकता है. उस समय यह बात भविष्य की कल्पना लग रही थी, लेकिन अब यह सच होती दिख रही है. अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहने वाले Matthew Gallagher ने AI की मदद से Medvi नाम की एक टेलीहेल्थ कंपनी बनाई, जो आज अरबों डॉलर की कमाई कर रही है.
कैसे बनी Medvi कंपनी?
41 साल के मैथ्यू गैलागेर ने अपने भाई के साथ मिलकर Medvi कंपनी शुरू की. शुरुआत में यह एक छोटी कंपनी थी, लेकिन AI टूल्स की मदद से यह तेजी से बढ़ी. खास बात यह है कि इस कंपनी में ज्यादातर काम AI करता है और इंसानों की जरूरत बहुत कम है.
इस कंपनी की वेबसाइट से लेकर मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स तक का काम AI से किया जाता है. Matthew ने ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI टूल्स से अपनी वेबसाइट बनाई. वहीं, Midjourney और Runway जैसे टूल्स से ऐड्स तैयार किए गए और ElevenLabs से ग्राहकों से बातचीत करवाई जाती है.
AI करता है पूरा काम
Medvi की सबसे खास बात यह है कि यहां लगभग हर काम AI से होता है. ग्राहक जब कंपनी से संपर्क करते हैं, तो उनका जवाब चैटबॉट देता है. यहां तक कि Matthew ने अपनी आवाज और चेहरा भी AI से क्लोन कर लिया, ताकि वह एक साथ कई मीटिंग्स संभाल सकें.
शुरुआत में Matthew अकेले ही कंपनी चला रहे थे. बाद में उनके भाई जुड़े. 2024 में सिर्फ $20,000 से शुरू हुई यह कंपनी 2025 में $401 मिलियन की कमाई कर चुकी थी और 2026 में यह लगभग $1.8 बिलियन तक पहुंचने वाली है.
असली कमाई का राज?
हालांकि, यह कंपनी AI से बनी है, लेकिन इसकी असली कमाई AI नहीं बल्कि एक खास दवा से हो रही है. Medvi GLP-1 नाम की दवाएं बेचती है, जो डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस्तेमाल होती हैं. Ozempic जैसी दवाएं वजन कम करने में भी काफी असरदार मानी जाती हैं, इसलिए इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है.
अमेरिका में ये दवाएं आमतौर पर $1000 से ज्यादा की होती हैं, लेकिन Medvi इन्हें लगभग $300 में उपलब्ध करा रही है. यही वजह है कि लाखों लोग इस कंपनी से जुड़ रहे हैं और इसकी ग्रोथ बहुत तेज हो रही है.
साभार