Aisa Cup 2023 में पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी टीम इंडिया! आखिरी 10 वनडे मैचों में ऐसा है भारत का रिकॉर्ड
में कल यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महाजंग होगी. इस बार का एशिया कप बेहद खास अंदाज में होगा
एशिया कप 2023 में कल यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महाजंग होगी. इस बार का एशिया कप बेहद खास अंदाज में होगा, क्योंकि इस बार वनडे फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाएगा. वनडे फॉर्मेट की बात करें तो टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की टीम नहीं टिकती. एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले अगर वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो वह शानदार हैं.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले 10 वनडे इंटरनेशनल मैचों में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2019, एशिया कप 2018 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ अतीत में टकराई है. 4 साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई वनडे मैच खेला जाएगा. इससे पहले भारत और पाकिस्तान का वनडे फॉर्मेट में आमना-सामना 2019 वर्ल्ड कप में हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया ने ही बाजी मारी थी.
मध्यक्रम को लेकर भारत और पाकिस्तान की स्थिति कमोबेश समान है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से भारतीय आक्रमण मजबूत हुआ है. दोनों ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी गेंदबाजी की लेकिन देखना होगा कि 50 ओवरों के प्रारूप में वह कैसा खेलते हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी को तरजीह दी जा सकती है. पाकिस्तान के शाहीन, नसीम और रऊफ मिलकर इस साल 49 विकेट ले चुके हैं. ऐसे में उछालभरी पालेकल की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की असल परीक्षा होगी. स्पिन में रविंद्र जडेजा का चयन तय है जो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से भारत को सोच समझकर चुनना होगा. कुलदीप ने इस साल 11 वनडे में 22 विकेट लिये हैं जबकि अक्षर ने छह मैचों में तीन ही विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान के शादाब ने आठ मैचों में 11 विकेट लिए हैं.