ATM से PF का पैसा निकालने के लिए क्या करना होगा? जानिए पूरा प्रोसेस
केंद्र सरकार PF को बैंकिंग गेटवे से जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसकी मदद से अब लोग ATM और UPI के जरिए आसानी से PF विड्रा कर सकेंगे.
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी सैलरी से PF जरूर कटता होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसके कर्मचारी और कंपनी दोनों कर्मचारी की हर महीने की सैलरी का एक हिस्सा जमा करते हैं. यह रकम भविष्य में जरूरत के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. अब केंद्र सरकार PF को बैंकिंग गेटवे से जोड़ने की तैयारी कर रही है. इससे अब लोग ATM और UPI के जरिए आसानी से PF विड्रा कर सकेंगे. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ATM से पीएफ कैसे निकाल सकते हैं.
ATM से निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ATM से पीएफ निकालने के लिए पीएफ अकाउंट होल्डर्स को विड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे. ये कार्ड बैंक के ATM जैसा ही दिखेगा.
ये विड्रॉल कार्ड पीएफ अकाउंट होल्डर्स के PF अकाउंट से लिंक होगा.
अकाउंट होल्डर को जितना भी अमाउंट विड्रा करना होगा, उसके लिए ऑनलाइन क्लेम करना जरूरी होगा.
इसके बाद विड्रॉल कार्ड की मदद से अकाउंट होल्डर्स ATM से सीधे अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकाल सकेंगे.
ATM से पीएफ निकालने के लिए जरूरी बातें
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव होना चाहिए.
UAN से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए.
UAN आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड से जरूर लिंक होना चाहिए.
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ATM से पीएफ का पैसा निकालने के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है.
एड्रेस प्रूफ
पहचान पत्र (ID Proof)
खाली और कैंसल किया हुआ चेक, जिसमें बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज हो.
साभार