CA को SIT में शामिल करो, दो हफ्ते में रिपोर्ट दो... राम मंदिर डोनेशन स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा और चंदा चोरी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्राथमिकता जांच पूरी करने की होनी चाहिए.

Jul 27, 2026 - 17:10
 0  17
CA को SIT में शामिल करो, दो हफ्ते में रिपोर्ट दो... राम मंदिर डोनेशन स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा और चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को SIT में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल करने का निर्देश दिया. ये सीए चंदा चोरी मामले की जांच की निगरानी करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट मे निर्देश दिया कि फोरेंसिक ऑडिटर भी SIT में शामिल किया जाए.

'सरकार ने SC के अनुसार SIT गठित की'

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई की. उत्तर प्रदेश सरकार की पैरवी करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि विशेष जांच समिति (SIT) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 3 IPS की एसआईटी गठित हुई है. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस के साथ DIG रेंज अयोध्या सोमेन वर्मा और अयोध्या जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है.

मेन फोकस चंदा चोरी जांच पर है'

इस पर वकील ने कहा कि भारी संख्या में लोगों ने बहुत चंदा दिया है. जो भी ट्रस्ट को दिया गया है वो वेबसाइट पर दिया जाए. वहीं सरकार की ओर से SG ने कहा कि पहले पूरा ध्यान जांच पर हो. सीजेआई ने कहा कि हम मामले को बंद नहीं कर रहे हैं. सारे चंदे की जानकारी SIT को दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मेन फोकस चंदा चोरी की जांच पर होना चाहिए.

साभार