Google ने जारी किए Top 20 डेस्टिनेशन के नाम, अगर घूमने जाना है तो यहां जाएं

सूची के अनुसार टोक्यो आठवें से तीसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि 2024 की गर्मियों के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन लंदन है. आगामी समर ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार पेरिस दूसरे स्थान पर है. सूची में शामिल नए गंतव्यों में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको और मैड्रिड शामिल हैं जबकि शिकागो और सैन फ्रांसिस्को इस वर्ष सूची में शामिल नहीं हैं.

Apr 11, 2024 - 16:21
 0  20
Google ने जारी किए Top 20 डेस्टिनेशन के नाम, अगर घूमने जाना है तो यहां जाएं

2024 की गर्मियों के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन लंदन है

जानें- क्या भारत का कोई शहर शामिल?

Google ने यात्रियों द्वारा सर्वाधिक खोजे गए गंतव्यों (Destinations) के आधार पर 2024 की गर्मियों के लिए अपने टॉप 20 गंतव्य (Destination) जारी किए. तकनीकी दिग्गज (Google) ने पिछले फ्लाइट बुकिंग डेटा और खोज रुझानों के आधार पर सूची साझा की है. सूची में कई अप्रत्याशित लोकेशन शामिल हैं और 2023 से सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कैनकन सूची में नंबर दो से गिरकर छठे नंबर पर आ गया है.

सूची के अनुसार टोक्यो आठवें से तीसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि 2024 की गर्मियों के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन लंदन है. आगामी समर ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार पेरिस दूसरे स्थान पर है. सूची में शामिल नए गंतव्यों में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको और मैड्रिड शामिल हैं जबकि शिकागो और सैन फ्रांसिस्को इस वर्ष सूची में शामिल नहीं हैं.

गूगल फ्लाइट पर डेस्टिनेशन्स की फुल लिस्ट (Top Summer 2024 Destinations)

London

Paris

Tokyo

Rome

New York

Cancun

Orlando

Las Vegas

Seattle

Athens

Los Angeles

Miami

Barcelona

Dublin

Fort Lauderdale

Honolulu

Denver

Madrid

Boston

San Juan

साभार