ICC का बड़ा ऐलान, लुटाए 1 अरब से ज्यादा रुपये, टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, पाकिस्तान को मिली इतनी रकम
ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमों के लिए फाइनल प्राइज मनी का खुलासा कर दिया है। चैंपियन टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रकम मिली है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता का 8 मार्च को ऐलान हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा कारनामा किया। टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बनी जिसने अपने खिताब का बचाव किया। यही नहीं, टीम इंडिया पहली टीम है, जिसने अपने घर में खिताब जीतने का कमाल किया है। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए 131 करोड़ रुपये की बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया था। अब ICC ने भी प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
दरअसल, ICC ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए खिलाड़ियों को 1 अरब रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी बांटी जाएगी। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सफल समापन के बाद ICC ने टूर्नामेंट के 11.25 मिलियन डॉलर यानी 103.46 करोड़ रुपये प्लेयर्स प्राइज मनी पूल के वितरण की पुष्टि की है।
टीम इंडिया को मिली सबसे ज्यादा मनी
ICC के मुताबिक, टीम इंडिया को विजेता टीम के तौर पर सबसे ज्यादा 2,639,423 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 24 करोड़ 27 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड को लगभग 13 करोड़ 8 लाख ($1,422,692) रुपये मिलेंगे। साउथ अफ्रीकी तीसरी सबसे ज्यादा रकम पाने वाली टीम है। साउथ अफ्रीका को 1,005,577 USD यानी लगभग 9 करोड़ 24 लाख रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारकर बाहर होने वाली इंग्लैंड की टीम को 9 करोड़ से थोड़े ही कम रुपये मिलेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के खाते में 4 करोड़ 95 लाख रुपये की रकम जमा होगी।
पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा पाई थी। यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम ICC से मिलने वाली सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाली टॉप-5 टीमों में शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान को सिर्फ 4 करोड़ 80 लाख रुपये की रकम मिलेगी। कनाडा, ओमान और नामीबिया तीनों को सबसे कम रकम मिली है। तीनों टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं थी।
प्राइज मनी डिस्ट्रीब्यूशन (US$) इस प्रकार है:-
भारत – $2,639,423
न्यूजीलैंड – $1,422,692
साउथ अफ्रीका – $1,005,577
इंग्लैंड – $974,423
वेस्टइंडीज – $538,269
पाकिस्तान – $522,692
जिम्बाब्वे – $491,538
श्रीलंका – $475,962
अफगानिस्तान – $309,808
ऑस्ट्रेलिया – $309,808
USA – $309,808
स्कॉटलैंड – $278,654
आयरलैंड – $271,731
इटली – $256,154
नीदरलैंड – $256,154
UAE – $256,154
नेपाल – $256,154
कनाडा – $225,000
नामीबिया – $225,000
ओमान – $225,000
साभार