IND vs NZ T20 सीरीज में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। टी20 विश्व कप से पहले ये दोनों टीमों की आखिरी सीरीज थी। अब कुछ वार्मअप मैच खेलकर भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सीधे विश्व कप में उतरेंगी। इस बीच जान लीजिए कि इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताएंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। उन्होंने पांच मेच खेलकर 242 रन पूरे कर लिए। उनका औसत 80.67 का रहा। वहीं उन्होंने 196.75 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। उनके बल्ल से 25 चौके और 14 छक्के आए।
सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज ईशान किशन रहे। उन्होंने सीरीज के चार मैच खेलकर ही 215 रन ठोक दिए। इस दौरान उनका औसत 53.75 का रहा और उन्होंने 231.18 के औसत से रन बनाने का काम किया। ईशान किशन ने एक शतक भी लगाने में कामयाबी हासिल की।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सीरीज के पांच मैच खेलकर 182 रन बनाए। अभिषेक ने 45.50 के औसत और 249.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अभिषेक ने 16 चौके और 15 छक्के पूरे सीरीज के दौरान ठोके।
इस लिस्ट में नंबर चार पर ग्लेन फिलिप्स हैं। उन्होंने सीरीज के पांच मैच खेलकर 176 रन बनाए हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। फिलिप्स ने 35.20 के औसत और 153.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। फिलिप्स ने 16 चौके और 9 छक्के लगाने का काम किया है।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल नंबर पांच पर हैं। उन्होंने सीरीज के पूरे 5 मैच खेलकर 125 रन बनाए हैं। उनका औसत 31.25 का रहा और 186.57 के स्ट्राइक रेट से रन उन्होंने बनाए हैं। उनके बल्ले से पूरी सीरीज के दौरान 12 चौके और 6 छक्के आए।
साभार