IPL से करोड़ों छापते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, किसी की टीम, किसी की हिस्सेदारी, जानें किसकी कितनी कमाई

बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों से ही नहीं आईपीएल से भी मोटा पैसा छापते हैं. जहा कई सितारे टीम के मालिक हैं तो कई आईपीएल टीम प्रमोशन से लेकर ब्रांड डील्स से करोड़ों छापते हैं.

May 29, 2026 - 18:16
 0  20
IPL से करोड़ों छापते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, किसी की टीम, किसी की हिस्सेदारी, जानें किसकी कितनी कमाई

2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से ही बॉलीवुड के कई सितारों ने आईपीएल टीमों के मालिक बनकर क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया था. इनमें शाहरुख खान से लेकर प्रीति जिंटा तक शामिल हैं. इन स्टार्स ने पर्दे पर अपनी चमक और ऑफ फील्ड स्मार्ट का ब्लेंड कर कमाल कर दिया है. क्रिकेट के प्रति इनका जुनून फैंस में जोश भर देता है. ये सेलिब्रिटी मालिक मैचों को रोमांचक बना देते हैं और साबित करते हैं कि क्रिकेट के जुनून में शोहरत और दीवानगी का कोई मुकाबला नहीं.

इसी के साथ ये सेलेब्स आईपीएल से मोटी कमाई भी करते हैं.चलिए यहां इन सितारों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं जो आईपीएल से टीम ऑनर बनने से लेकर ओपनिंग सेरेमनी और ब्रांड डील्स तक कई तरीकों से करोड़ों कमाते हैं.

 शाहरुख खान आईपीएल से कितनी करते हैं कमाई?

शाहरुख खान ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही अपनी दोस्त और को-स्टार जूही चावला के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक के रूप में साझेदारी की है. उनके अटूट जुनून ने टीम 2012, 2014 और 2024 में तीन बार आईपीएस का चैंपियन बनाया है. इसी के साथ किंग खान कोलकाता नाइट राइडर के को ओनर होने के नाते मोटी कमाई भी करते हैं.

शाहरुख खान अपनी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए केकेआर में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं.

फ्रेंचाइजी में आधे से ज्यादा की पार्टनरशिप होने के कारण टीम के वार्षिक मुनाफे का सबसे बड़ा हिस्सा उन्हीं को मिलता है.

 ये इनकम टीम के साथ एड करने वाली कंपनियों, मैच देखने के लिए टिकट खरीदने वाले फैंस और जर्सी व कैप जैसी टीम की आइटम्स की सेल्स से होती है.

गौरतलब है कि केकेआर हर साल लगभग 250 से 270 करोड़ रुपये कमाती है. टीम की इतनी कमाई के कारण ही शाहरुख खान हर आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा पाते हैं.

 जब केकेआर कोई टूर्नामेंट जीतती है, तो बीसीसीआई की ओर से टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का ज्यादातर हिस्सा शाहरुख खान को मिलता है.

 उदाहरण के लिए, जब केकेआर ने 2024 में चैंपियनशिप जीती, तो उन्हें 20 करोड़ रुपये मिले और खान को उस राशि का सबसे बड़ा हिस्सा मिला था.

जूही चावलला की आईपीएल से कैसे होती है कमाई?

 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का पहला साल जूही चावला के लिए गेम चेंजर साबित हुआ था, साल 2008 में, उन्होंने अपने पति जय मेहता और को-एक्टर शाहरुख खान के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को 600 करोड़ रुपये में खरीदा था. एक्ट्रेस और उनके पति के पास केकेआर में 45% हिस्सेदारी है. शुरुआत में टीम को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा क्योंकि पहले कुछ सीज़न में वह एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी.

लेकिन 2012 में टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की और तब से केकेआर ने 2014 और 2024 में खिताब जीता है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, 2024 की जीत ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9,000 करोड़ रुपये के मौजूदा वैल्यूएशन तक पहुंचने में मदद की है. जूही चावला मेनली आईपीएल से इक्विटी ग्रोथ, प्रॉफिट शेयरिंग और ब्रांड स्पॉन्सर के जरिये कमाई करती है.

प्रीति जिंटा की कितनी होती है आईपीएल से कमाई?

प्रीति ज़िंटा ने आईपीएल में इनवेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा कमाया है. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में उनकी शुरुआती हिस्सेदारी 35 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर लगभग 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि उनकी सालाना नकद राशि का सटीक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पीबीकेएस में उनकी 23% हिस्सेदारी है. टीम की वैल्यू बढ़ने से उन्हें काफी तगड़ा फायदा हुआ है. को ओनर के रूप में, ज़िंटा को फ्रेंचाइजी के एनुअल मुनाफे में प्रपोशनल हिस्सा मिलता है.

यह मुनाफा बीसीसीआई के सेंट्रल मीडिया राइट्स से होने वाली इनकम, कॉर्पोरेट स्पॉनरशिप और होम मैचों के टिकटों की सेल से होने वाली मेजोरिटी शेयर (कथित तौर पर 80% तक) के जरिये होता है.

ये सितारे भी आईपीएल से करते हैं कमाई

बता दें कि एनिमल एक्टर रणबीर कपूर आईपीएल ब्रांड कैपेन और एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं. जबकि सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई सितारे आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, ब्रांड डील्स और टीम प्रमोशन से करोड़ों रुपये छापते हैं. 

साभार