IPL 2024: BCCI का बड़ा फैसला...आईपीएल के दो मैचों के शेड्यूल को बदला, मजबूरी में बदलनी पड़ी तारीख

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2 अप्रैल को बड़ा फैसला किया. उसने आईपीएल में दो मैचों के शेड्यूल को बदल दिया है. कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला अब 17 अप्रैल को होगा.

Apr 2, 2024 - 16:55
 0  18
IPL 2024: BCCI का बड़ा फैसला...आईपीएल के दो मैचों के शेड्यूल को बदला, मजबूरी में बदलनी पड़ी तारीख

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2 अप्रैल को बड़ा फैसला किया. उसने आईपीएल में दो मैचों के शेड्यूल को बदल दिया है. कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों पर इसका असर पड़ेगा. इस बात के संकेत पहले ही मिल गए थे कि एक मैच के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने दो मुकाबलों की तारीखों में बदलाव करके सबको चौंका दिया.

शेड्यूल में क्या बदलाव हुआ?

कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पहले 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने वाला था. अब यह मैच इसी मैदान पर एक दिन पहले 16 अप्रैल को आयोजित होगा. इस कारण 16 तारीख को पहले से तय मैच के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा. गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 16 अप्रैल को होने वाला मैच अब 17 तारीख को होगा.

क्यों बदलनी पड़ी तारीख?

आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी. अब तक 14 मुकाबले आयोजित हो चुके हैं. बीसीसीआई ने जिन दो मैचों के शेड्यूल को बदला है उसका संबंध सीधे सुरक्षा से है. 17 अप्रैल को रामनवमी है. इस दिन कोलकाता में केकेआर और राजस्थान के बीच मैच होना था. कोलकाता पुलिस ने रामनवमी को देखते हुए सुरक्षा देने से इनकार कर दिया. कोलकाता पुलिस ने आईपीएल के अधिकारियों से किसी दूसरे दिन मैच को आयोजित करने की अपील की. इसे बीसीसीआई ने मान लिया और मुकाबले को 16 अप्रैल के दिन कराने पर सहमति बनी. इसी कारण बीसीसीआई ने 16 अप्रैल को होने वाले गुजरात और दिल्ली के मैच को एक दिन आगे बढ़ा दिया. अब यह 17 अप्रैल को होगा.

आईपीएल पॉइंट्स टेबल

राजस्थान ने इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को पहले स्थान पर पहुंचा दिया है. उसके 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स दूसरे, चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरे और गुजरात टाइटंस चौथे स्थान पर है. तीनों के खाते में 4-4 अंक हैं. नेट रनरेट में अंतर के कारण तीनों टीमें अलग-अलग पोजिशन पर हैं.

साभार