MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, बारिश से फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी मोहन सरकार!

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है. अप्रैल के माह में तेज बारिश और ओले गिर रहे हैं. बेमौसम बारिश से अब किसान चितिंत नजर आ रहे हैं. वहीं सीएम मोहन यादव ने राहत की खबर दी है.

Apr 11, 2024 - 16:25
 0  19
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, बारिश से फसलों के नुकसान की भरपाई करेगी मोहन सरकार!

मध्यप्रदेश में मौसम के बदलता मिजाज किसानों पर भारी पड़ रहा है. प्रदेश के कई स्थानों पर हुई जे बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी क्षति हुई है. खेतों में किसानों की गेहूं की फसल कटी हुई रखी है. इसमें पानी लगने से किसानों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है. वहीं सीएम CM यादव ने ओलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए है.

सीएम मोहन यादव ने दिया निर्देश 

ओलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रशासन को निर्देश दे दिए है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि या किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी. क्षतिपूर्ति करने के लिए मुआवजा दिया जाएगा, प्रदेश सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है.

गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने की सलाह

डॉ यादव ने कहा कि गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने के निर्देश जारी किये गए हैं. 80% अनाज पहले से कवर्ड परिसर में है, लेकिन जो ओपन में है, उसको भी सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं. गेहूं की जो फसल आ रही है, उसकी चमक कमजोर थी. किसी कारण से उनको खरीदने में कठिनाई आ रही थी. वो निर्देश भी स्पष्ट हो गए हैं, किसान को किसी प्रकार का कष्ट न आने दें. सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है

गौरतलब है कि शहडोल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ जमकर ओले गिरे हैं. जिससे खड़ी हुई गेहूं की फसल चौपट हो गई है. इसके अलावा बारिश का असर सीजनल सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलपुर में ओले गिरने से चना, मसूर जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है. 

इन जिलों में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. प्रदेश में तेज बारिश और हवाएं चल रही है. मौसम विभाग ने आज राजधानी भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, में बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है. 

इन जिलों के अलावा विदिशा, जबलपुर, मंडला, राजगढ़, हरदा, खंडवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, डिंडोरी, कट्टी, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, मैहर, में भी बारिश की संभावना है, इसके अलावा हवाएं भी चलेंगी. 

साभार