MP पुलिस के 32 कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, ADG चंचल शेखर को विशिष्ट सेवा पदक, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश के 32 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. पुरस्कार पाने वालों में वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल हैं.

Aug 14, 2024 - 17:35
 0  15
MP पुलिस के 32 कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, ADG चंचल शेखर को विशिष्ट सेवा पदक, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश के 32 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा वीरता, विशिष्ट सेवा, और सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. ये पुरस्कार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे. पुरस्कार पाने वालों में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. मप्र से वीरता पुरस्कार के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी और कर्मचारी चयनित हुए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन अधिकारियों को बधाई दी है और कहा कि यह पुलिस और सरकार के लिए गर्व की बात है.

मध्य प्रदेश के 32 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार

मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति से वीरता पुरस्कार (Gallantry Award), विशिष्ट सेवा पदक (Distinguished Service Award) और सराहनीय सेवा पदक (meritorious service award) प्राप्त करने के लिए चुना गया है. उन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 12 वीरता पुरस्कार के लिए, 4 विशिष्ट सेवा पदक के लिए और 14 सराहनीय सेवा पदक के लिए चुने गए हैं. साथ ही, दो होमगार्ड कर्मियों को भी अपनी श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है. 

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कार विजेता पुलिस अधिकारियों को बधाई दी. सीएम यादव ने इस पर गर्व जताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चुने गए पुलिस कर्मियों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

वीरता पुरस्कार

नाम पद

मो. अयूब खान सब इंस्पेक्टर

आशीष शर्मा सब इंस्पेक्टर

हनुमत टेकाम हेड कांस्टेबल

समीर सौरभ IPS (पुलिस अधीक्षक)

मोती उर रहमान IPS (कमांडेंट)

आशीष शर्मा इंस्पेक्टर

मोहनलाल मरावी सब इंस्पेक्टर

राजेश धुर्वे ASI

नामदेव शर्मा सब इंस्पेक्टर

अरुण मिश्रा ASI

अतुल कुमार शुक्ला ASI

पुनीत गहलोद IPS

विशिष्ट सेवा पदक

नाम पद

चंचल शेखर एडीजी

अरविंद कुमार सक्सेना IG

राजेश हिंगणकर IG

रामधर भारद्वाज एसपी

मेरिटोरियस अवाॅर्ड

नाम पद

संजय कुमार दुबे डीएसपी

पंकज श्रीवास्तव DIG

राजेश सिंह DIG

विनीत कपूर DIG

अंजना तिवारी डिप्टी कमांडेंट

योगेश्वर शर्मा एसपी

महावीर सिंह मुजाल्दे एएसपी

इरमीन शाह एएसपी

सुरेश कुमार बजंघाटे इंस्पेक्टर

मानवेंद्र सिंह कुशवाह डीएसपी

रवि कुमार द्विवेदी डीएसपी

प्रवीण नारायण बघेल डीएसपी

सुरेंद्र सिंह सिकरवार डीएसपी

शैलेंद्र सिंह राजपूत सब इंस्पेक्टर

होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस

नाम पद

मोहनलाल शर्मा सैनिक (वालंटियर)

श्याम सिंह राजपूत सैनिक (वालंटियर

साभार