MP सहकारी बैंक में खाली पदों पर मांगे आवेदन, 35 साल है एज लिमिट, इस डेट तक कर सकेंगे अप्लाई
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में वैकेंसी निकली है. अगर आप यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं तो भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स नोट करके रख लें और समय से इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें. ये रही डिटेल्स...
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में वैकेंसी निकली है. यहां पर बैंकिंग असिस्टेंट के पदों को भरा जाना है. इन खाली पदों को भरने के लिए बैंक की ओर से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यहां हम आपको भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स देने जा रहे हैं...
वैकेंसी डिटेल
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, जिसे एपेक्स बैंक के नाम से भी जाना जाता है, यहां बैंकिंग सहायक के कुल 79 पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट apexbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
एज लिमिट
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में बैंकिंग सहायक के पदों पर भर्ती के एड लिमिट 18 से 35 साल तय की गई है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन की लास्ट डेट
इन पदों पर आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है.
जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी सबजेक्ट में सेकंड डिवीजन से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहि और हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आनी भी जरूरी है. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स भी पूरा किया हो. उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देना होगा. इसके बाद डीवी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के मूल निवासी होना जरूरी है.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apexbank.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना नाम, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी, पता जैसी डिटेल्स दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें.
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म जमा करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
परीक्षा पैटर्न
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में बैंकिंग सहायक पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके हल करने के लिए 130 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें तर्क, इंग्लिश और संख्यात्मक क्षमता के 40-40 नंबर के 40 सवाल हर सेक्शन से पूछे जाएंगे, जिन्हें 30 मिनट में हल करना
जबकि, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य जागरुकता के 40- 40 को हल करने के लिए 20-20 मिनट का समय होगा.
साभार