MPPSC PCS 2026 के लिए इस तारीख से करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

MPPSC SSE 2026: मध्य प्रदेश पीसीएस 2026 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. इस बार 155 पदों पर बहाली की जाएगी. ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस तारीख से आवेदन कर सकते हैं.

Jan 2, 2026 - 17:27
 0  6
MPPSC PCS 2026 के लिए इस तारीख से करें ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 (State Service Exam 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित कुल 155 पदों की भर्ती निकाली है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, अभ्यर्थी 10 जनवरी 2026 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. 

राज्य सेवा परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (MPPSC SSE 2026)

नोटिफिकेशन जारी- 31 दिसंबर 2025MPPSC SSE ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 10 जनवरी 2026MPPSC SSE ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 9 फरवरी 2026MPPSC SSE एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 16 अप्रैल 2026MPPSC SSE प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 26 अप्रैल 2026

Advt State Service Exam 2026 Dated 31-12-2025 (1) 

कैसे करें मध्य प्रदेश पीसीएस 2026 के लिए आवेदन?

मध्य प्रदेश के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

मध्य प्रदेश पीसीएस 2026: शैक्षणिक योग्यता (Madhya Pradesh PCS 2026: Educational Qualification)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं. जो छात्र अपने कॉलेज के अंतिम वर्ष में हैं, वो भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं

MPPSC की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है. अधिक जानकारी के लिए आप एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://mppsc.mp.gov.in/) को विजिट करें

साभार