PM ने किसानों को बेच दिया...', भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में ट्रेड डील पर बोले राहुल गांधी, केंद्र पर कसा तंज

कांग्रेस ने राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चीन की आर्मी अंदर आ रही है और यहां आर्मी चीफ फोन लगा रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

Feb 24, 2026 - 17:11
 0  5
PM ने किसानों को बेच दिया...', भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल में ट्रेड डील पर बोले राहुल गांधी, केंद्र पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में मंगलवार (24 फरवरी) को ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा. राहुल ने कांग्रेस की महाचौपाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बेच दिया. उन्होंने इस दौरान चीन का मुद्दा भी उठाया. राहुल ने कहा कि चीन के टैंक भारत की सीमा में घुस गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम ने किसानों को बेच दिया है. 

राहुल गांधी ने कहा, 'संसद में आपने मेरा भाषण देखा था. प्रेसिडेंट एड्रेस होता है. उसमें हर साल राष्ट्रपति का भाषण होता है. उसके बाद पहला स्पीकर विपक्ष का नेता होता है. यह सिलसिला हर साल चला है. इस साल पहली बार लोकसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन को बोलने नहीं दिया गया. मैंने स्पीच शुरू की और मुझे रोक दिया गया.' 

चीन के टैंक को लेकर क्या बोले राहुल

उन्होंने कहा, 'मैंने नरवणे जी की बात उठाई, उन्होंने किताब लिखी है. उन्होंने सा लिखा कि जब चीन के टैंक हिन्दुस्तान के टैंक भारत के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह से ऑर्डर लिया पर उन्होंने जवाब नहीं दिया, फिर अजीत डोवाल से पूछा तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया.'

राहुल ने नरवणे का जिक्र करते हुए कहा, 'आर्मी चीफ अपने किताब में लिखते हैं कि उस दिन मुझे सरकार ने प्रधानमंत्री ने अकेला छोड़ दिया. आर्मी चीफ को ऑर्डर देने का जब समय आया तो प्रधानमंत्री गायब हो गए. संसद में यही बोलने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया.'

राहुल ने ट्रेड डील को लेकर कसा तंज

उन्होंने ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा, 'हिन्दुस्तान सरकार नहीं चाहती थी कि बड़ी बड़ी कंपनी सोया, कपास, भुट्टा, दाल हिन्दुतान में बेच पाएं. चार महीने चर्चा बंद पड़ी थी, मेरे भाषण के बाद शाम को बिना राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह बिना अपने कैबिनेट से पूछे मोदी जी ने ट्रंप को कॉल कर दिया. ट्रंप ने ट्वीट किया की मोदी जी ने मुझे फोन किया और बोले अमेरिका-भारत डील को साइन करना चाहता हूं.'

साभार