RSS नेता इंद्रेश कुमार के फिर बदले सुर, कहा- राम का विरोध करने वाले सत्ता से बाहर
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक, मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दिए गए अपने भाषण पर सफाई देते हुए कहा है कि इस समय का सत्य यही है कि भगवान राम की भक्ति का संकल्प लेने वाले तीसरी बार सरकार में हैं, विरोध करने वाले सत्ता से बाहर हैं और देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है.
राम का विरोध करने वाले सत्ता से बाहर’
‘राम का संकल्प लेने वाले तीसरी बार सरकार में’
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक, मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दिए गए अपने भाषण पर सफाई देते हुए कहा है कि इस समय का सत्य यही है कि भगवान राम की भक्ति का संकल्प लेने वाले तीसरी बार सरकार में हैं, विरोध करने वाले सत्ता से बाहर हैं और देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है.
‘राम का विरोध करने वाले सत्ता से बाहर’
संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि हर मिनट, हर घंटा, हर दिन देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय कभी ठहर कर प्रतीक्षा नहीं करता, वो सदा चलता रहता है. इस समय का सत्य यही है कि जिन्होंने राम का विरोध किया और यह कहा कि अब राम भक्त सत्ता में नहीं आएंगे, वो सारे इस समय सत्ता से बाहर हैं, इसलिए वो ख्याली पुलाव बनाकर तरह-तरह की शंका खड़े करने की कोशिश करते हैं.
‘राम का संकल्प लेने वाले तीसरी बार सरकार में’
इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि इस समय का सत्य यह है कि भगवान राम की भक्ति का संकल्प लेने वाले तीसरी बार सरकार में हैं. आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए की सरकार है. मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आने वाले दिनों में देश को तेज गति से आगे बढ़ाने में सक्षम है. संघ नेता ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को यह भरोसा है कि उनके नेतृत्व में देश लगातार तेजी से तरक्की करेगा और वह स्वयं भी यह कामना करते हैं कि जन-जन का यह विश्वास लगातार फले-फूले.
‘ख्याली पुलाव बनाकर वातावरण को दूषित नहीं करना चाहिए’
उनके बयान को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा भाजपा और संघ पर किए गए हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई मायने निकालने से कोई रोक नहीं सकता. उन्हें ख्याली पुलाव बनाकर समाज के वातावरण को दूषित नहीं करना चाहिए.
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई. इस चुनाव में उनका अहंकार ध्वस्त हो गया
साभार